भारतीय संस्कृति, धर्म, देवी-देवताओं और इतिहास का मजाक उड़ाने वाली फिल्मों और वेब सीरीज के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। जब से डब्लूडब्लूई के रेसलर वीर महान उर्फ रिंकू सिंह ने वीडियाे जारी कर देवी-देवताओं का अपमान करने वाली फिल्मों और वेब सीरीज का बहिष्कार करने का आह्वान किया है तभी से सोशल मीडिया पर एक बार फिर 'बायकॉट बॉलीवुड' और 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेंड शुरू हो गया है। हालांकि वीर महान ने अपने पोस्ट में किसी भी फिल्म या वेब सीरीज का नाम नहीं लिया है, लेकिन फिल्म 'पीके' में आमिर खान द्वारा फिल्माए गए सीन्स की वजह से यूजर्स फिल्म मेकर्स के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
Laal Singh Chaddha: वीर महान के वीडियो के बाद आमिर खान पर फूटा यूजर्स का गुस्सा, बोले- हमारे धर्म और देश का...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर महान के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "बिल्कुल सही बोले सर, अब जबरदस्त विरोध होना चाहिए और ऐसे लोगों को समाज से उखाड़ फेंकना चाहिए। जय श्री राम।। जय हिंद जय भारत।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "सही बात है भइया! इन लोगों को बस पैसा कमाने से मतलब है। इन्हें अपनी संस्कृति, देश, इतिहास से कुछ लेना देना नहीं है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।"
वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "आपसे पूरी तरह सहमत हैं वीर महान जी। देश और धर्म सबसे ऊपर होना चाहिए और ऐसी मूवीज या वेब सीरीज जिसमें हमारे धर्म और देवी-देवताओं का अपमान हो, मजाक बनाया जाए, उसे न देखें उसे बायकॉट करें।" एक नेटिजन ने लिखा, "भाई यहां इंडिया में हमारे धर्म और देश का बॉलीवुड वालों ने मजाक बनाया हुआ है।" इतना ही नहीं यूजर्स वीडियाे पर लगातार हैशटैक 'बायकॉट बॉलीवुड' और हैशटैक 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' कमेंट कर रहे हैं।

वीर महान ने अपने वीडियो में क्या कहा?
वीडियो में रिंकू राजपूत ने कहा, "प्रणाम भारत, मैं हूं रिंकू राजपूत। अमेरिका में अभी रात के डेढ बज रहे हैं। मुझसे रहा नहीं गया। सोशल मीडिया पर मैंने कई मूवीज और वेब सीरीज के क्लिप्स देखें। जिसमें खुलेआम हमारी देवी और देवताओं अपमान किया जा रहा है। हमारी भारतीय संस्कृति और सभ्यता का मजाक उड़ा रहे हैं। आप सबको किसने हक दिया है लोगों की भावनाओं और आस्था का मजाक उड़ाने का? शर्म करो! जो देश पूरे विश्व में अपनी संस्कृति, सभ्यता और इतिहास के लिए जाना जाता है, उसी देश की संस्कृति और सभ्यता का मजाक उड़ा रहे हो। और अश्लीलता के साथ दिखा रहे हो।"
वीर महान बोले- याद रखें...
वीर महान आगे कहते हैं, "आप सभी देशवासियों से मेरा निवेदन है, आओ हम सब मिलकर, लोगों के भावनाओं के साथ खेलने वाली मूवीज और वेब सीरीज का बहिष्कार करें। और याद रखें देश और धर्म सर्वोपरि है। हर हर महादेव!"
A post shared by Rinku Rajput (@veermahaan)