फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boycott Bollywood: बॉलीवुड की फूटी किस्मत पर आया सुनील शेट्टी का बयान, बताई फिल्मों के फ्लॉप होने की वजह

Mon, 05 Sep 2022 11:13 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 05 Sep 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
Boycott Bollywood: Suniel Shetty commented on the current situation of industry and flop movies
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले 100 वर्षों से भारतीय लोगों का मनोरंजन कर रही बॉलीवुड इंडस्ट्री का हाल इस समय बेहाल है। साउथ की तरफ लोगों के बढ़ते झुकाव और दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री के अप्रोच ने सभी को प्रभावित किया है। बॉलीवुड का ऐसा हाल आज से पहले कभी नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की हर फिल्म के लिए उठती बायकॉट की मांग और लगातार फ्लॉप होती फिल्मों का ऐसा दौर इंडस्ट्री ने कभी नहीं देखा था। बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। चाहे इसमें रणबीर कपूर की 'शमशेरा' हो या  आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', एक के बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रेत के टीलों की तरह ढह गई। बीते काफी दिनों से बॉलीवुड से जुड़े कई स्टार्स इस बात पर अपनी राय रख चुके हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड के इस हाल पर दिग्गज कलाकार सुनील शेट्टी ने अपनी राय रखी है। 

Boycott Bollywood: Suniel Shetty commented on the current situation of industry and flop movies
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी की सलाह
दरअसल, सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के नामी अभिनेता सुनील शेट्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सुनील शेट्टी इस समय में बॉलीवुड फिल्मों और फिल्म मेकिंग के बारे में खुलकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के जरिए फ्लॉप होती फिल्मों पर अपनी राय रखते हुए सुनील ने कहा, 'हम बहुत सारी चीजें कर रहे हैं, लेकिन हम समझ नहीं पा रहे हैं।'

Boycott Bollywood: Suniel Shetty commented on the current situation of industry and flop movies
सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हमारी अप्रोच ही गलत
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, 'चीजें करने के साथ धीरे-धीरे मार्किट को समझना भी जरूरी है। क्योंकि आज तो हमें आईडिया ही नहीं है कि जो हो रहा है वो आखिर क्यों हो रहा है। शायद हमारी फिल्मों के सब्जेक्ट गलत हैं। शायद हमारी अप्रोच ही गलत है, तो हमें दोबारा ड्राइंग टेबल पर जाकर देखना होगा कि लोग क्या चाहता हैं, ना कि हमें क्या चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Boycott Bollywood: Suniel Shetty commented on the current situation of industry and flop movies
सुनील शेट्टी - फोटो : social media

इन प्रोजेक्ट्स में कर रहे काम
बॉलीवुड फिल्मों की सफलता को लेकर यह बयान देने वाले सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। सुनील शेट्टी ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर की सीरीज 'धारावी बैंक' में थलाइवा के किरदार में नजर आने वाले है। इस वेब सीरीज में उनके साथ विवेक ओबेरॉय और सोनाली कुलकर्णी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे।  इसके साथ ही वह जल्द ही अपनी हिट कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' के तीसरे सीक्वल  'हेरा फेरी 3' में भी काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और परेश रावल होंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed