बायकॉट लाइगर...रिलीज होने से पहले ही विजय देवरकोंडा की डेब्यू (बॉलीवुड) फिल्म बायकॉट होने लगी है। अभी कुछ समय पहले की ही बात है। फैंस विजय देवरकोंडा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित थे। लेकिन विजय देवरकोंडा के एक बयान ने नेटिजन्स को उनके खिलाफ कर दिया और सोशल मीडिया पर 'बायकॉट लाइगर' ट्रेंड होने लगा। अब इस बायकॉट ट्रेंड पर एक बार फिर विजय देवरकोंडा की प्रतिक्रिया सामने आई है।
Boycott Liger: लाइगर का बहिष्कार करने वालों पर भड़के विजय, कहा- हम तो पिक्चर बनाएंगे, जिन्हें नहीं देखनी वो..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय ने कहा..
विजय देवरकोंडा ने हाल ही मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान उनकी फिल्म का बहिष्कार करने वाली गैंग को फटकार लगाई है। जी हां, जब विजय से 'बायकॉट लाइगर' ट्रेंड के बारे में पूछा गया तब अभिनेता ने कहा, 'तो करने दो बायकॉट, क्या करेंगे हम। हम तो पिक्चर बनाएंगे। जिन्हें पिक्चर देखनी है वो देखें, जिन्हें नहीं देखनी वो टीवी पर या फोन पर देखेंगे। विजय देवरकोंडा का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया।
क्यों हो रहा है लाइगर का बहिष्कार?
'लाइगर' के प्रमोशन के दौरान साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा से सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड के बारे में पूछा गया था। तब अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मुझे लगता है कि एक फिल्म के सेट पर अभिनेता, निर्देशक और अभिनेत्री के अलावा और भी कई महत्वपूर्ण लोग होते हैं। एक फिल्म पर 200-300 कलाकार काम करते हैं और हम सभी के स्टाफ मेंबर्स होते हैं, इसलिए एक फिल्म कई लोगों को रोजगार देती है। लोगों के लिए आजीविका का एक स्रोत है।
आप आमिर खान को नहीं...
इसके आगे अभिनेता ने 'लाल सिंह चड्ढा' के बायकॉट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' बनाते हैं, तब 2000 से 3000 परिवारों को काम प्रदान करते हैं। और जब आप किसी फिल्म का बहिष्कार करने का फैसला करते हैं, तो आप न केवल आमिर खान को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि आप उन हजारों परिवारों को भी प्रभावित कर रहे हैं जो काम और आजीविका खो देते हैं। आमिर खान वैसे कलाकार हैं जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने के लिए मजबूर करते हैं। मुझे पता नहीं है कि यह बायकॉट क्यों हो रहा है, लेकिन जो भी गलतफहमी है, प्लीज इस बात को महसूस करें कि आप आमिर खान को नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं।