{"_id":"6303627be1c3f42b07671199","slug":"anupam-kher-the-kashmir-files-actor-talked-about-target-killing-reduced-in-jammu-and-kashmir-after-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anupam Kher: कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग पर भड़के अनुपम खेर, कहा- 2019 के बाद से ही कश्मीर में...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Anupam Kher: कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग पर भड़के अनुपम खेर, कहा- 2019 के बाद से ही कश्मीर में...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 22 Aug 2022 04:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। जब से विवेक अग्निहोत्री निर्देशित सुपरहिट फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में काम किया है, तब से वह हर दिन मीडिया में कश्मीरी पंडितों को लेकर बातें करते रहते हैं। अनुपम खेर आए दिन कश्मीर और उससे संबंधित मुद्दों पर अपनी राय कभी सोशल मीडिया तो कभी किसी साक्षात्कार के जरिए रखते रहते हैं। इसी क्रम में हाल ही में फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने सोमवार को एक बार फिर कश्मीर में आतंकवाद को लेकर बात की है।
2 of 4
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिमला प्रेस क्लब के एक कार्यक्रम में कश्मीर के आतंकवाद को लेकर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने बात करते हुए कहा, 'कश्मीर में टार्गेट किलिंग को समाप्त करने के लिए जनता को आतंकवाद का खुलकर विरोध करने की जरूरत है।' लोगों को आतंकवाद के विरोध में बोलने के लिए जागरुक करने के साथ-साथ अभिनेता ने दावा किया कि जब से साल 2019 में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया है, तभी से ऐसे मामलों में काफी कमी आई है।
3 of 4
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग पिछले पचास वर्षों से चल रही है, जो साल 2019 से घट गई है। उन्होंने कहा, 'हाल ही में, आतंकवादियों ने फिर से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग को अंजाम देना शुरू कर दिया है। लेकिन, अब वह पंडितों के साथ देशभक्त मुसलमानों को भी मार रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनुपम खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अनुपम खेर ने कहा, 'कुछ लोग सोचते हैं कि 2022 में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स के सिनेमाघरों में आने के बाद से कश्मीर में टारगेट किलिंग बढ़ी हैं। लेकिन, मुझे ऐसा नहीं लगता।' शिमला प्रेस क्लब के इस कार्यक्रम में अभिनेता स्थानीय पत्रकार सुरेश शांडिल्य द्वारा लिखित "पुनरवास" नामक एक हिंदी उपन्यास का विमोचन करने पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।