फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Miss Universe: अब शादी के बाद भी पूरा होगा मिस यूनिवर्स बनने का सपना! ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हुआ ये बड़ा बदलाव

Mon, 22 Aug 2022 04:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 22 Aug 2022 04:08 PM IST
विज्ञापन
Miss Universe 2023: new rules announced now married women can also participate in the competition
हरनाज संधू - फोटो : अमर उजाला

पूरी दुनिया में की एक से एक खूबसूरत महिलाओं को एक मंच पर लेकर आने वाले कॉन्टेस्ट 'मिस यूनिवर्स' में हर कोई जाना चाहता है। यह सपना कभी न कभी हर लड़की देखती है कि उसकी  सुंदरता को एक पहचान मिले। लेकिन, कई बार परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं कि कड़ी मेहनत के बाद भी असफलता हासिल होती है, तो कभी बढ़ती उम्र की वजह से वह अपना नाम इसमें नही दे पाती हैं। हालांकि, अब एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनने के बाद उन महिलाओं के चेहरे खिल उठेंगे, जो इस ताज को अपने सिर पर सजता हुआ देखना चाहती थीं। मिस यूनिवर्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट ने हाल ही में एक नया नियम जारी किया है, जिसके मुताबिक अब शादी के बाद भी महिलाएं इस कॉन्टेस्ट का हिस्सा बन सकती हैं।  

Miss Universe 2023: new rules announced now married women can also participate in the competition
मिस यूनिवर्स 2019 - फोटो : Twitter

मिस यूनिवर्स का ताज अपने सिर पर सजे देखने का सपना देखने वाली महिलाओं को अब अपनी उम्र के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि न बढ़ती उम्र, न शादी और न ही बच्चे अब उन्हें कुछ भी इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने से नहीं रोक पाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल होने वाले मिस यूनिवर्स पेजेंट कॉन्टेस्ट में पिछले 70 साल से चले आ रहे नियम को खत्म करने का एलान कर दिया गया है। नए नियमों के अनुसार अब शादी-शुदा महिलाएं भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगी। यह नियम साल 2023 से लागू किया जाएगा। 

Miss Universe 2023: new rules announced now married women can also participate in the competition
मिस यूनिवर्स 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

अगले साल से प्रभाव में लाए जाने वाले इस नियम के अनुसार अब उम्र के कारण अब किसी भी महिला को इस पेजेंट में भाग लेने का अपना सपना नहीं छोड़ना पड़ेगा। हाल ही में लागू किए गए नियम से पहले तक इस  प्रतियोगिता में केवल 18 से लेकर 28 साल की उम्र तक की अविवाहित महिलाएं ही भाग ले सकती थीं। इस बदलाव से बहुत लोगों के चेहरों पर खुशी आ गई है। इनमें साल 2020 में यह खिताब जीतने वाली मैक्सिको की एंड्रिया मेजा भी शामिल हैं। एंड्रिया ने इस नए नियम की तारीफ करते हुए बोला, 'व्यक्तिगत तौर पर मुझे खुशी हो रही है। इन पदों पर पहले केवल पुरुषों का ही अधिकार था, लेकिन अब बदलाव का वक्त आ गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Miss Universe 2023: new rules announced now married women can also participate in the competition
सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, हरनाज संधू - फोटो : social media

आपको बता दें कि अभी तक भारत मिस यूनिवर्स का खिताब तीन बार अपने नाम कर चुका है। भारत के लिए सबसे पहले यह खिताब बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने साल 1994 में जीता था। इसके बाद साल 2000 में लारा दत्ता और साल 2020 में  मिस यूनिवर्स का ताज हरनाज कौर संधू  के सिर सजा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed