फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boycott Thank God: Ajay devgn siddharth malhotra film faces cancel culture for insulting hindu gods

Boycott Thank God: बायकॉट गैंग के लपेटे में आई 'थैंक गॉड', हिंदू धर्म का अपमान करने पर लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

Fri, 16 Sep 2022 01:12 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 16 Sep 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
Boycott Thank God: Ajay devgn siddharth malhotra film faces cancel culture for insulting hindu gods
'थैंक गॉड' से सामने आया अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का पहला पोस्टर - फोटो : Social Media

लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन और ब्रह्मास्त्र के बाद अब अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड का बायकॉट ट्रेंड शुरू हो गया है। यूं तो आमिर खान, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर की फिल्म का विरोध कलाकारों द्वारा दिए गए बयानों की वजह से हो रहा था। लेकिन, अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'थैंक गॉड' का बहिष्कार फिल्म के कंटेंट की वजह से हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के कंटेट के विरोध में हैशटैग बायकॉट थैंक गॉड ट्रेंड करवा रहे हैं। 

विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में मेकर्स ने अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज किया था। जबरदस्त कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर को यूं तो लोगों ने काफी पसंद किया, लेकिन कुछ लोगों ने फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए एक दृश्य पर आपत्ति जताना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते सोशल मीडिया पर थैंक गॉड, बायकॉट ट्रेंड के लपेटे में आने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमलोक की कहानी पर आधारित इस फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि मौत के बाद एक इंसान के साथ क्या होता है और उनके अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब कैसे लगाया जाता है? गौरतलब है कि हिंदू माइथोलॉजी के मुताबिक, देव चित्रगुप्त, धरती पर रह रहे लोगों की जिंदगी का लेखाजोखा रखते हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में देव चित्रगुप्त की भूमिका निभा रहे अजय देवगन, एक दृश्य में मजाक और आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही कारण है कि लोग अजय देवगन के खिलाफ बायकॉट ट्रेंड चला रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed