फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Made In Heaven 2: बीआर अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर को पसंद आई सीरीज, राधिका की दलित शादी को बताया उम्दा

Tue, 15 Aug 2023 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 15 Aug 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
BR Ambedkar grandson Prakash Ambedkar praise for Radhika Apte Dalit wedding in Made In Heaven 2
मेड इन हेवन सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2019 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी। इस वेब सीरीज के कंटेंट को भी लोगों ने खूब सराहा था। यह सीजन न सिर्फ सुपरहिट रहा था बल्कि इसे एम्मी अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिल चुका है। तब से फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे और उनका इंतजार भी सफल हुआ है। अब बीआर अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने शो में राधिका आप्टे के किरदार पर प्रतिक्रिया दी है।

BR Ambedkar grandson Prakash Ambedkar praise for Radhika Apte Dalit wedding in Made In Heaven 2
Made in Heaven - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शो ‘मेड इन हेवन का मोस्ट’ अवेटेड दूसरा सीजन हाल ही में रिलीज किया गया है। इसे आलोचकों और दर्शकों से समान रूप से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। शो के कुछ सीन इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं क्योंकि लोग सीरीज के दूसरे सीजन के सात अलग-अलग एपिसोड देख रहे हैं। पांचवें एपिसोड ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें अभिनेत्री राधिका आप्टे का किरदार पल्लवी एक दलित दुल्हन के रूप में तैयार है।

Bigg Boss ott 2: बिग बॉस के घर से निकलकर सीधे अस्पताल पहुंचे अभिषेक मल्हन, हाथ जोड़कर कही मन की बात

BR Ambedkar grandson Prakash Ambedkar praise for Radhika Apte Dalit wedding in Made In Heaven 2
मेड इन हेवन सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अब दलित नेता और बीआर अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने इस एपिसोड और दलित चरित्र के चित्रण की प्रशंसा की है। निर्देशक नीरज घेवान ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में, प्रकाश अंबेडकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर  एपिसोड की दो तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, ‘मुझे दलित महिला चरित्र पल्लवी की दृढ़ता, अवज्ञा और प्रतिरोध बहुत पसंद आया। आप सभी वंचितों और बहुजनों को यह सीरीज जरूर देखनी चाहिए तभी आप अपनी पहचान का दावा कर सकते हैं और आपको राजनीतिक प्रमुखता मिलेगी।’ 

Ustad Amir Khan: 'तराने का तानसेन’ थे उस्ताद अमीर खां, शास्त्रीय संगीत और गायकी से बांध देते थे समां

विज्ञापन
विज्ञापन
BR Ambedkar grandson Prakash Ambedkar praise for Radhika Apte Dalit wedding in Made In Heaven 2
मेड इन हेवन सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सीरीज के निर्देशक नीरज घेवान ने भी दलित नेता प्रकाश अंबेडकर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘यही सब कुछ है! बहुत बहुत धन्यवाद सर। आपकी यह प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत मायने रखती है।’

विज्ञापन
BR Ambedkar grandson Prakash Ambedkar praise for Radhika Apte Dalit wedding in Made In Heaven 2
मेड इन हेवन सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित ‘मेड इन हेवन सीजन 2’ अलंकृता श्रीवास्तव, नीरज घेवान, नित्या मेहरा, रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा निर्मित और निर्देशित है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed