ब्रैड पिट को आई चंद्रयान-2 की याद, एस्ट्रोनॉट से पूछा- आपने विक्रम लैंडर को देखा क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी आने वाली फिल्म 'एड एस्ट्रा' के प्रमोशन के लिए किए गए कॉम में पिट ने हेग से पूछा कि क्या उन्होेंने चांद पर भारत के विक्रम लैंडर की असफल लैंडिंग देखी। इस सवाल के जवाब में हेग ने कहा- दुर्भाग्य से नहीं। पिट से पहले नासा भी भारत के इस मिशन की तारीफ कर चुका है। नासा ने कहा था, अंतरिक्ष कठिन है। हम इसरो के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 को उतारने के प्रयास की सराहना करते हैं। आपने हमें प्रेरित किया है और भविष्य में हम सौर मंडल का पता लगाने के लिए साथ काम करेंगे।
LIVE NOW: There's an incoming call … from space! 👨🚀 @AstroHague is talking to #AdAstra actor Brad Pitt about what it’s like to live and work aboard the @Space_Station. Watch: https://t.co/yQzjEx1tr8
— NASA (@NASA) September 16, 2019
बता दें 47 दिनों की लंबी यात्रा के बाद शनिवार, 7 सितंबर 2019 को जब चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर दूर था, तब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से उसका संपर्क टूट गया था।
इसके बाद इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह सूचना दी गई कि "चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की लोकेशन पता कर ली है, लेकिन उससे संपर्क अभी तक स्थापित नहीं किया जा सका है। विक्रम लैंडर से संपर्क बनाने की सभी संभव कोशिशें जारी हैं।"