अमिताभ बच्चन अपनी अदाओं के जरिए लोगों के दिलों में बसते हैं, यही वजह है कि उनको सदी का महानायक कहा जाता है। होस्ट करने का अंदाज हो या फिल्मों में एक्टिंग अभिनेता अपनी हर अदा से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों अमिताभ बच्चन मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आ रहे हैं। वहीं इस हफ्ते उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अभिनेता ने अपनी हर फिल्म में यूनिक किरदार निभाए हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी वह अपने अनोखे लुक में नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि ब्रह्मास्त्र के पहले वह किन-किन फिल्मों में अपने लुक्स से दर्शकों को हैरान कर चुके हैं-
Amitabh Bachchan: शहंशाह से गुलाबो-सिताबो तक, हर किरदार से बिग बी को मिली अनोखी पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहंशाह
अमिताभ बच्चन और मीनाक्षी शेषाद्री स्टारर फिल्म शहंशाह 12 फरवरी 1988 को रिलीज हुई थी। शहंशाह में अमिताभ बच्चन का लुक बेहद शानदार था। इस फिल्म का एक डायलॉग भी था ‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं नाम है शहंशाह’ तो ऐसा हिट हुआ कि आज भी लोग अपनी हनक दिखाने के लिए बोलते सुने जाते हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फइल्म में धुंआधार कमाई की थी।
पा
साल 2009 में आई अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और परेश रावल स्टारर फिल्म ‘पा’ में बिग-बी ने एक बच्चे का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अमिताभ के लुक को देखने के बाद पहली नजर में कोई उन्हें पहचान ही नहीं सकता है। 5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
गुलाबो सिताबो
शूजित सरकार की फिल्म गुलाबो सिताबो 12 जून 2020 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान खुराना मुख्य किरदार में नजर आए थे। कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
भूतनाथ
9 मई 2008 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'भूतनाथ' काफी पसंद की गई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन एक भूत के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में अमन सिद्दीकी, जूही चावला, शाहरुख खान और राजपाल यादव भी नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।