रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। 9 सितंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म का हर किसी को इंतजार है। बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा की हर बड़ी फिल्म फ्लॉप रही है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अब 'ब्रह्मास्त्र' ही हिट के इस सूखे को खत्म करेगी। मेकर्स का मानना है कि रणबीर कपूर की यह फिल्म अपने पहले ही दिन धांसू ओपनिंग करेगी। लेकिन क्या रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' की ओपनिंग से अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? उनकी कई फिल्मों ने पहले दिन धांसू कमाई की है। आइए आपको हम अभिनेता की वो पांच फिल्में बताते हैं, जिसकी पहले दिन की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
Ranbir Kapoor: रणबीर की इस फिल्म ने पहले दिन कमाए थे 34 करोड़, क्या 'ब्रह्मास्त्र' तोड़ पाएगी यह रिकॉर्ड
संजू
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'संजू' रणबीर कपूर के करियर की अब तक की बेस्ट फिल्म मानी जाती है। संजय दत्त के जीवन पर आधारित इस फिल्म में रणबीर ने अपनी एक्टिंग से धमाल मचा दिया था। वह इस फिल्म में हूबहू संजय दत्त की तरह लग रहे थे, जिस वजह से फैंस ने भी इस फिल्म को खूब पसंद किया। रणबीर कपूर की इस फिल्म ने पहले ही दिन 34.75 करोड़ की बंपर ओपनिंग की थी और उसकी कुल कमाई 342.53 करोड़ रुपये रही थी।
बेशर्म
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फिल्म 'बेशर्म' है, जो बेशक फ्लॉप रही थी। लेकिन इस फिल्म की पहले दिन की कमाई ने तहलका मचा दिया था। साल 2013 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की इस फिल्म ने पहले ही दिन 21.56 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन धीरे-धीरे इस फिल्म का कलेक्शन गिरता गया। 'बेशर्म' का कुल बजट 83 करोड़ था लेकिन इस फिल्म का टोटल कलेक्शन सिर्फ 59.79 करोड़ रहा था।
यह जवानी है दीवानी
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'यह जवानी है दीवानी' फैंस की ऑल टाइम फेवरेट फिल्मों में से एक है। फिल्म में रणबीर और दीपिका की केमिस्ट्री ने फैंस को दीवाना बना दिया था और इसके गानों ने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया था। इस फिल्म ने अपने पहले दिन पर 19.45 करोड़ की शानदार कमाई की थी। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन भी धांसू रहा था।
ऐ दिल है मुश्किल
रणबीर कपूर, अनुष्का शेट्टी और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' जबरदस्त बज के बीच रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर और ऐश्वर्या की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी, जिसका असर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर देखने को मिला था। इस फिल्म ने पहले ही दिन 13.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी।