{"_id":"630087ec327cf51da8162c51","slug":"brahmastra-actress-alia-bhatt-video-shouting-at-the-paparazzi-went-viral-on-the-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: पैपराजी पर चिल्लाते हुए सामने आया आलिया भट्ट का वीडियो, इंटरनेट पर वायरल हुए एक्ट्रेस का रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: पैपराजी पर चिल्लाते हुए सामने आया आलिया भट्ट का वीडियो, इंटरनेट पर वायरल हुए एक्ट्रेस का रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:37 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल आलिया आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल आलिया आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। अपनी फिल्मों और प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं आलिया को हाल ही पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया है। इस दौरान एक्ट्रेस एक बार फिर ढीले- ढाले आउटफइट में नजर आईं। साथ ही एक्ट्रेस अपने इस ड्रेस की मदद से अपना बेबी बंप भी छिपाती दिखीं।
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : Social media
दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस फिल्मफेमर करण जौहर के घर के बाहर स्पॉट की गई। इस दौरान आलिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा था। साथ ही अभिनेत्री इस दौरान अपने नो मेकलुक में भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया भट्ट देर रात करण जौहर के घर पहुंची थीं, जहां वह ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आईं। एक्ट्रेस की ड्रेस को देख यह साफ कहा जा सकता है कि उन्होंने अपना बेबी बंप छिपाने के लिए इस तरह का आउटफिट चुना।
3 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : Social media
इन दिनों हसीना ज्यादातर इस तरह के कपड़ों को कैरी कर रही है, जिसमें उनका बेबी बंप आसानी से हाइड हो जाता है। ऐसा ही कुछ उनके इस लुक में भी नजर आया, जो बहुत ही कम्फर्टेबल क्लोद्स लग रहे थे। पांच महीने की गर्भवती आलिया ने इस बार ऐसे कपड़ों का चुनाव किया था, जिसमें उनका बेबी बंप आसानी से हाइड होता हुआ दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : social media
आलिया भट्ट के इस लेटेस्ट वीडियो को विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में आलिया के नो मेकअप लुक और उनके बेबी बंप से ज्यादा लोगों को उनका रिएक्शन और एक्सप्रेशन काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया को कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी काफी देर से इंतजार कर रहे थे।
ऐसे में जैसी ही आलिया बाहर आती हैं उन्हें देख सभी काफी उत्साहित हो जाते हैं। इसी दौरान एक जल्दीबाजी में एक पैपराजी अपना संतुलन खो बैठता है, जिसके बाद आलिया उन्हें संभलने को कहते हुए चिल्ला देती हैं। आलिया का यह एक्सप्रेशन और उनका रिएक्शन उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें आलिया आखिरी बार ओटीटी पर आई अपनी फिल्म डार्लिंग्स में नजर आईं थी। वहीं, अब वह जल्द ही अपने पति और एक्टर रणबीर कपूर के साथ अयान मुर्खजी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।