रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 'ब्रह्मास्त्र' इस साल आई हिंदी भाषा की सभी फिल्मों में टॉप पर रही है। जहां एक ओर फिल्म को हिंदी में बंपर ओपनिंग मिली है और वर्ल्डवाइड भी यह अच्छा प्रदर्शन कर रही है, तो दूसरी ओर मलयालम यह अपना जादू नहीं चला पाई है।
Brahmastra: बंपर ओपनिंग के बाद भी यहां चूक गई रणबीर और आलिया की ‘ब्रह्मास्त्र’, हैरान करने वाले हैं आंकड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 2
-
Link Copied
तेलुगू में आगे, तमिल में रही पीछे
'ब्रह्मास्त्र' को हिंदी के साथ ही तेलुगू में भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। माना जा रहा है कि यह एसएस राजामौली और जूनियर एनटीआर जैसे साउथ के सितारों के सपोर्ट में आने की वजह से संभव हो पाया है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'ब्रह्मास्त्र' ने ओपनिंग डे पर हिंदी में 32 करोड़ रुपये कमाए हैं, तो तेलुगू में यह 3.7 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल हुई है। वहीं, फिल्म ने तमिल में मात खा गई है। तमिल में फिल्म ने पहले दिन 70 लाख रुपये का कारोबार किया है।
मलयायम में अच्छी नहीं हुई शुरुआत
वर्ल्डवाइड की शानदार कमाई
'ब्रह्मास्त्र' ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म ने देश ही नहीं विदेश में भी अपनी शानदार शुरुआत की है। 'ब्रह्मास्त्र' ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में फिल्म ने 73 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली एसएस राजामौली की 'बाहुबली' को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं।