फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: हिंदी में बंपर कमाई करने के बाद भी इस मामले में फ्लॉप रही ब्रह्मास्त्र, जानें क्या है माजरा

Sat, 10 Sep 2022 06:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 10 Sep 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra box office collection day 1 tamil is very less compared to ranbir alia starring film telugu
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी निर्देशित मच अवेटिड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में आखिरकार रिलीज हो चुकी है। इसे रिलीज हुए आज दूसरा दिन खत्म होने जा रहा है, लेकिन फिल्म की पहले दिन की कमाई के मामले कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। हिंदी भाषा में पहले दिन की कमाई में फिल्म ने इस साल रिलीज हुई सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जहां 'ब्रह्मास्त्र' ने हिंदी के साथ तेलुगू में अपना जादू चलाया, वहीं तमिल में फिल्म को बहुत ही फीकी ओपनिंग मिली।  

Brahmastra box office collection day 1 tamil is very less compared to ranbir alia starring film telugu
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तमिल में हुई इतनी कमाई
410 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म ने अपने पहले दिन हिंदी बेल्ट में धमाकेदार कमाई की। लेकिन तमिल भाषा में फिल्म को कुछ खास ओपनिंग नहीं मिली है। 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई तमिल भाषा में बहुत ही निराशाजनक रही है। इस फिल्म के तमिल वर्जन ने पहले दिन महज 70 लाख रुपये कमाए, जो किसी भी हालत में इस मेगा बजट फिल्म लिए एक अच्छी शुरुआत नहीं है। तेमिल में हुई फिल्म की इस खराब शुरुआत का एक बड़ा कारण वहां के किसी स्टार का प्रमोशन से लेकर फिल्म में न होने को माना जा सकता है।      

Brahmastra box office collection day 1 tamil is very less compared to ranbir alia starring film telugu
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तेलुगू में धमाकेदार प्रदर्शन 
हिंदी के साथ-साथ साउथ में हुए फिल्म के जबरदस्त प्रचार प्रसार के मध्य नजर 'ब्रह्मास्त्र' के तमिल भाषा में एक शानदार ओपनिंग मिली। फिल्म के तेलुगू वर्जन ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की अच्छी खासी कमाई की है, जो एक हिंदी फिल्म के डब वर्जन के लिए शानदार मानी जा रही है। ऐसा होने का बहुत बड़ा कारण फिल्म से एस एस राजामौली और जूनियर एनटीआर जैसे बड़े-बड़े सितारों का जुड़ना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra box office collection day 1 tamil is very less compared to ranbir alia starring film telugu
ब्रह्मास्त्र और बाहुबली - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर की कमाई में एस एस राजामौली को छोड़ा पीछे
अयान मुखर्जी की फिल्म का जादू भारत के साथ ही विदेशों में भी चल पड़ा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की है। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने पूरी दुनिया में कमाल दिखाया हुआ है। 'ब्रह्मास्त्र' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इसी के साथ इसने एस एस राजामौली निर्देशित पैन इंडिया फिल्म 'बाहुबली' ने  73 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

यहां देखिए फिल्म की सभी भषाओं की कमाई का डाटा

भाषा ब्रह्मास्त्र
हिंदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 36 करोड़ रुपये
तेलुगू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 4 करोड़ रुपये
तमिल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70 लाख रुपये
मलयालम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1 लाख रुपये
वर्ल्ड वाइड ओपनिंग डे कलेक्शन 75 करोड़ रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed