फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Brahmastra: बायकॉट के 'अस्त्र' से कैसे बचेगी ब्रह्मास्त्र, जानें एडवांस बुकिंग से ओपनिंग डे तक की खास बातें

Fri, 02 Sep 2022 07:26 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 02 Sep 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra box office collection prediction ayan ranbir film release date budget cast screens advance booking
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को रिलीज होने में अब कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में लोगों के बीच बज बनाने के लिए हर गुजरते दिन के साथ फिल्म से जुड़ी खास चीजों का खुलासा किया जा रहा है। मेकर्स से लेकर फिल्म की स्टार कास्ट भी इसके प्रमोशन में पूरी ताकत झोंक चुकी है। वहीं, मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू करने की जानकारी भी साझा कर दी है। तीन सितंबर से ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग शुरू हो जाएगी। करण जौहर ने फिल्म के शानदार दृश्य वीडियो क्लिप साझा कर इस बात की जानकारी दी। ब्रह्मास्त्र इस साल की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी खास बातें। 

Brahmastra box office collection prediction ayan ranbir film release date budget cast screens advance booking
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मास्त्र में किसका क्या किरदार?
रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' में शिवा नाम का लीड किरदार निभा रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट उनकी प्रेमिका ईशा की भूमिका में नजर आएंगी। आलिया-रणबीर के अलावा तीसरा सबसे महत्वपूर्ण किरदार अमिताभ बच्चन का होगा। वह फिल्म में गुरु अरविंद का रोल प्ले कर रहे हैं, जो ब्रह्मा से प्रेरित है। साउथ अभिनेता नागार्जुन का भी ब्रह्मास्त्र में अहम किरदार है। वह फिल्म में नंदी का रोल निभा रहे हैं, जबकि मौनी रॉय नकारात्मक किरदार 'अंधेरे की रानी' बनकर नजर आने वाली हैं।

Brahmastra box office collection prediction ayan ranbir film release date budget cast screens advance booking
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा
फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर मेकर्स का दावा है कि यह दर्शकों को सिनेमा का अलग एक्सपीरियंस देगी। फिल्म में नई तकनीक के माध्यम से कमाल के विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें बजट का बड़ा हिस्सा खर्च किया गया। फिलहाल इसके शानदार वीएफएक्स की झलक ट्रेलर और कई छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स के माध्यम से दिखाई जा चुकी है। ब्रह्मास्त्र देश की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। दावा किया जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र को बनाने में तकरीबन 410 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra box office collection prediction ayan ranbir film release date budget cast screens advance booking
ब्रह्मास्त्र का पोस्टर, अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म लिखने में ही लगे छह साल
ब्रह्मास्त्र अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसमें उन्होंने बतौर निर्देशक के साथ-साथ मेकर्स के रूप में भी काम किया। अयान मुखर्जी ने बताया था कि यह एक ओरिजिनल आइडिया है। अयान को बचपन से ही पुराणों और भगवान से जुड़ी कहानियों के बारे में जानना अच्छा लगता था। इस फिल्म को लिखने में ही अयान मुखर्जी को छह साल लग गए। वहीं, इसे बनाने में करीब 10 साल का समय लगा। यह फिल्म ट्राइलॉजी है, यानी ब्रह्मास्त्र पहला भाग है। फिल्म के दो भाग और बनाए जाएंगे। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि ब्रह्मास्त्र क्या कमाल करती है।

विज्ञापन
Brahmastra box office collection prediction ayan ranbir film release date budget cast screens advance booking
ब्रह्मास्त्र के अस्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

रोमांचित कर देगी ब्रह्मास्त्र की कहानी
फिल्म ब्रह्मास्त्र भाग एक शिवा की कहानी है। एक युवक शिवा, जो ईशा नाम की लड़की से प्यार करता है। एक साधारण इंसान शिवा अपनी दैवीय शक्तियों से अंजान है। उसकी दुनिया उस वक्त पलट जाती ,है जब उसे पता चलता है कि उसका ब्रह्मास्त्र से रहस्यमय संबंध है। उसके भीतर महान शक्ति है, अग्नि की शक्ति। फिल्म ब्रह्मास्त्र अस्त्रों की कहानी दिखाती है। यह फिल्म पौराणिक कथाओं को आधुनिकता से जोड़ते हुए बुनी गई है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी परत दर परत खुलेगी, जिससे दर्शकों को रोमांच का अनुभव होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed