सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Brahmastra: केसरिया गाना देख अयान मुखर्जी पर भड़क गए थे करण जौहर? इवेंट में दोनों ने बताया पूरा माजरा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 30 Sep 2022 02:25 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra director Ayan Mukerji reveals that Karan Johar was not happy with Kesaria song
अयान मुखर्जी, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म को 410 करोड़ की लागत में तैयार किया गया था, जिसमें दमदार स्टार कास्ट के साथ-साथ शानदार वीएफएक्स का काम देखने को मिला। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को सोशल मीडिया पर अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिला है। इन सबके बीच फिल्म में कुछ ऐसी खामियां भी दिखीं, जिसे लोगों ने पसंद नहीं किया। इस फिल्म के गाने 'केसरिया' को भी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं, अब खुलासा हुआ है कि करण जौहर को भी यह गाना कुछ खास पसंद नहीं आया था।  

Trending Videos
Brahmastra director Ayan Mukerji reveals that Karan Johar was not happy with Kesaria song
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, अयान मुखर्जी और करण जौहर एक इवेंट में शामिल हुए, जिसमें अयान ने बताया कि कुछ चीजें थीं जो करण को बिलकुल भी पसंद नहीं आई थीं। उस सीक्वेंस में एक बहुत बड़ी काली पूजा होने वाली थी। लेकिन जब करण ने यह सीक्वेंस देखा, तो वह थोड़े सख्त हो गए थे। इस दौरान अयान ने बताया कि उस वक्त अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था। बाद में यह कह दिया था कि मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे यह कहने की छूट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra director Ayan Mukerji reveals that Karan Johar was not happy with Kesaria song
अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अयान के बयान पर करण जौहर ने कहा कि मैंने ऐसा कभी भी नहीं किया है। मैंने उस समय भी कहा था कि सीन्स काफी भयानक लग रहे हैं। इसी वजह से मैंने फिर से शूट करने की बात रखी थी। आज के समय में हम कह सकते हैं कि केसरिया गाना उस वक्त बिल्कुल अलग तरह से फिल्माया गया था। जब रणबीर इस गाने की शूटिंग कर रहे थे तब उन्हें बुखार था और वह डांस कर रहे थे। जब मैंने यह गाना देखा तो मैंने अयान से पूछा, यह सब क्या हो रहा है। यह क्या कर रहे हो तुम अयान? गाने की धुन वही थी लेकिन उसे अलग तरह से पेश किया गया था। उसके बाद अयान को भी लगा कि इसे अलग तरह से फिल्माया जाना चाहिए।

 

Brahmastra director Ayan Mukerji reveals that Karan Johar was not happy with Kesaria song
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा, नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय नजर आए थे। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो था। मजेदार बात यह है कि यह फिल्म शुरू भी शाहरुख खान के साथ ही होती है, जो फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं है। फिल्म को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र' के दूसरे पार्ट पर काम शुरू कर दिया है। अयान मुखर्जी ने खुलासा किया कि वह दूसरे पार्ट के लिए दिसंबर 2025 की रिलीज का लक्ष्य बना रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed