फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रह्मास्त्र: फिल्म का दमदार मोशन पोस्टर जारी, अगले साल 09 सितंबर को 5 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

Wed, 15 Dec 2021 06:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 15 Dec 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra: Motion poster of the film will be released today you will be able to see the live grand launching of the poster on this platform
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट, एक्टर अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'  का फैंस बेसब्री से इंजतार कर रहे हैं। लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म का मोशन पोस्टर आखिरकार आज रिलीज हो गया है। फिल्म के मोशन पोस्टर की ग्रैंड लॉन्चिंग की गई। इस मोशन पोस्टर को आज नई दिल्ली में त्यागराज स्टेडियम में लॉन्च किया गया। इसके साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई। इस दौरान रणबीर कपूर अपने पिता दिवंगत ऋषि कूपर को याद कर भावुक नजर आए। साथ ही उन्होंने अपने पिता की याद में उनका मशहूर गाना ओम शांति ओम भी गुनगुनाया। 

फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म अगले साल 09 सितंबर को रिलीज की जाएगी। यह फिल्म 5 भारतीय भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध होगी। बीते तीन सालों से बन रही यह फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म को बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है।
 

Brahmastra: Motion poster of the film will be released today you will be able to see the live grand launching of the poster on this platform
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

भारी भरकम बजट से बन रही यह फिल्म बीते साल रिलीज की जानी थी। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते यह संभव नहीं हो सका। ब्रह्मास्त्र' के मेकर्स की माने तो यह फिल्म देश में बनी सबसे महंगी फिल्म होगी। उन्होंने संकेत किया इसका बजट 300 करोड़ से ज्यादा भी हो सकता है।

 

Brahmastra: Motion poster of the film will be released today you will be able to see the live grand launching of the poster on this platform
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म की खास बात यह भी है कि इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।। फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम शिवा है, जबकि आलिया भट्ट फिल्म में ईशा नाम के किरदार में दिखाई देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra: Motion poster of the film will be released today you will be able to see the live grand launching of the poster on this platform
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुना अक्किकेनी की भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। साल 2019 में प्रयागराज में इस फिल्म का लोगो लॉन्च किया गया था। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी द्वारा किया जा रहा हैं जबकि करण जौहर इसके निर्माता हैं।

विज्ञापन
Brahmastra: Motion poster of the film will be released today you will be able to see the live grand launching of the poster on this platform
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के मोशन पोस्टर रिलीज के बारे में जानकारी देते हुए बीते दिन फिल्म के निर्माता करण जौहर ने एक छोटा से वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में अभिनेता रणबीर कपूर आग की लपटों के बीच नजर आ रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘धरती का कण-कण कांप उठेगा, जब इस युद्ध का शंखनाद बजेगा। अंत का यह आरंभ है, जाग रहा ब्रह्मास्त्र है।
 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed