{"_id":"63241745bfec6b44de5dd447","slug":"brahmastra-part-one-shiva-actress-alia-bhatt-to-star-in-ss-rajamouli-next-movie-with-mahesh-babu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: बड़े पर्दे पर महेश बाबू संग बनी आलिया भट्ट की जोड़ी! एसएस राजामौली की फिल्म में साथ आएंगे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: बड़े पर्दे पर महेश बाबू संग बनी आलिया भट्ट की जोड़ी! एसएस राजामौली की फिल्म में साथ आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और कुछ दिन में 200 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है। वहीं, अब खबर सामने आई है कि 'आरआरआर' के बाद आलिया भट्ट एक बार फिर एसएस राजामौली के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
2 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट ने एसएस राजामौली की फिल्म साइन की है, जिसमें वह महेश बाबू के साथ नजर आने वाली है। इस फिल्म का बजट भी 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग आलिया भट्ट की डिलीवरी के बाद होगी। ज्ञात हो कि आलिया भट्ट जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत इस दुनिया में करने जा रही हैं।
3 of 4
महेश बाबू, एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि एसएस राजामौली महेश बाबू के साथ पैन इंडिया फिल्म बनाने जा रहे हैं। राजामौली ने अमेरिका के एक फिल्म फेस्टिवल में बताया था कि उनकी अगली फिल्म एक ग्लोबेट्रॉटिंग एक्शन एडवेंचर होगी। राजामौली आरआरआर और बाहुबली जैसी फिल्मों की तरह ही धमाका करने के लिए तैयार हैं। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : insta
बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, आलिया इसके बाद रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। 'जी ले जरा' में कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।