सब्सक्राइब करें

Urfi Javed: 'रेप किया मैंने तुम्हारा...', पैपराजी को देख उर्फी जावेद के बिगड़े बोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 16 Sep 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
urfi javed trolls on social media for revealing inner wear and his statement to paprarazzi
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कभी उनकी तस्वीरें वायरल होती हैं तो कभी कोई वीडियो। वह हमेशा अपने बेबाक बोल और अतरंगी कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। हाल ही में उर्फी एक इवेंट में पहुंची, जहां एकबार फिर उनका निराला अंदाज देखने को मिला। वहां पहुंचकर उन्होंने कैमरामैन को कुछ ऐसा कह दिया, जिससे अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

Trending Videos
urfi javed trolls on social media for revealing inner wear and his statement to paprarazzi
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram

दरअसल बीती रात उर्फी जावेद फिल्म मिडिल क्लास लव की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने क्रॉप टॉप और लो वेस्ट लोअर पहना था। उनके कपड़े पहनने का तरीके कुछ ऐसा था कि अभिनेत्री के इनरवियर साफ दिखाई दे रहे थे। उर्फी का ये वीडियो जब सोशल मीडिया पर आया तो यूजर्स ने उनकी खूब क्लास लगाई और जमकर खरी-खोटी भी सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
urfi javed trolls on social media for revealing inner wear and his statement to paprarazzi
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि सिर्फ कपड़ों को लेकर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, कुछ पैपराजी उर्फी के साथ फोटो क्लिक करवाना चाहते हैं। ऐसे में उर्फी पैपराजी से कहती हैं कि आगे आओ और फोटो क्लिक करवाओ। तभी एक कैमरा मैन उनके साथ तस्वीर खिंचवाता है। जिसके बाद उर्फी उससे कहती हैं- 'क्यों शरमा रहे थे, क्या किया मैंने। रेप किया तुम्हारा? छेड़ा मैंने तुमको... नहीं छेड़ा न'।


View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

urfi javed trolls on social media for revealing inner wear and his statement to paprarazzi
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी के इस बयान के बाद तो सोशल मीडिया पर बुरी तरीके से उनको ट्रोल किया जा रहा है। बहुत से यूजर्स काफी भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं। नेटिजन्स ने उर्फी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। उनका कहना है कि उर्फी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed