सब्सक्राइब करें

Brahmastra Box Office Collection Day 16: तीसरे शनिवार गिरी 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई, सिर्फ इतना किया कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 24 Sep 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 16 Ranbir Kapoor movie Earning on Third Saturday
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में कमी आई। रिलीज के 11वें दिन (दूसरे सोमवार) से फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता चला गया। लगातार चार दिन यानी दूसरे सोमवार से दूसरे गुरुवार तक फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार कम होती गई। मगर, इस बीच 15वां दिन (तीसरा शुक्रवार) फिल्म के लिए शानदार साबित हुआ। दरअसल, इस दिन देशभर में नेशनल सिनेमा डे मनाया गया, जिसका फिल्म को अच्छा लाभ मिला। अब 16वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।  

Trending Videos
Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 16 Ranbir Kapoor movie Earning on Third Saturday
ब्रह्मास्त्र फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरे हफ्ते में रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई लगातार घटती जा रही थी। लेकिन, 23 सितंबर राष्ट्रीय सिनेमा दिवस इस फिल्म के लिए अच्छा शगुन लेकर आया। इस दिन टिकट का दाम 75 रुपये रखा गया, लिहाजा सुबह से ही दर्शकों की कतारें पूरे देश के सिनेमाघरों में देखी गईं। शाम होते होते फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ने करीब 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन 15वें दिन किया। राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के साथ फिल्म के तीसरे हफ्ते की शानदार शुरुआत हुई। बता दें कि 23 सितंबर 2022 (तीसरे शुक्रवार) को फिल्म ने जितना अच्छा कलेक्शन किया, उतना अच्छा दूसरे शुक्रवार को भी नहीं किया। इसके साथ यह उम्मीद भी जागी है कि तीसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहेगा। लेकिन, 16वें दिन के कलेक्शन ने फिर चिंता जगा दी है। 

OTT: कब रिलीज होगी मिर्जापुर 3 और फैमिली मैन 3, प्राइम वीडियो की अंदर की बात लेकर जल्द आ रहे हैं वरुण धवन

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 16 Ranbir Kapoor movie Earning on Third Saturday
ब्रह्मास्त्र - फोटो : सोशल मीडिया

‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में शानदार 173.22 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। उम्मीद की जा रही थी कि ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में इसका आधा कारोबार जरूर करेगी। लेकिन रिलीज के दूसरे हफ्ते में सोमवार के बाद फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता रहा और दूसरे हफ्ते में ये फिल्म सिर्फ 57.43 करोड़ रुपये की कमाई ही बॉक्स ऑफिस पर कर पाई। फिल्म के तीसरे हफ्ते की शुरुआत नेशनल सिनेमा डे के साथ अच्छी रही और रिलीज के 15वें दिन फिल्म ने करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। इसके साथ फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्श 241.43 करोड़ रूपये हो गया। अब शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के 16वें दिन फिल्म ने भारत में 5.20 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। दूसरे शनिवार के मुकाबले फिल्म ने आधा कलेक्शन भी नहीं किया। 16वें दिन का कलेक्शन मिलाकर शुरुआती आंकड़ों के हिसाब ने फिल्म ने अब तक कुल 246.63 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। 

Brahmastra Weekend 3: लागत निकालने के करीब पहुंची ‘ब्रह्मास्त्र’, तीसरे शुक्रवार की कमाई का बना ये नया रिकॉर्ड

Brahmastra Part One Shiva Box Office Collection Day 16 Ranbir Kapoor movie Earning on Third Saturday
ब्रह्मास्त्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माना जा रहा है कि फिल्म का तीसरा हफ्ता काफी चुनौती भरा होगा। आमतौर पर हिट फिल्मों के गणित के हिसाब से फिल्में पहले हफ्ते में जितना कमाती हैं, उसका आधा दूसरे हफ्ते में और उसका करीब चौथाई तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कमाती हैं। इस लिहाज से फिल्म की तीसरे हफ्ते में अगर करीब 45 करोड़ की कमाई होती है तो फिल्म का ये हफ्ता अच्छा कहा जाएगा। हालांकि फिल्म दूसरे हफ्ते में हिट फिल्म की गणित के हिसाब से पिछड़ती दिखी। तीसरे हफ्ते के दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन काफी कम हुआ है। अब निगाहें तीसरे रविवार यानी कल पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म को रविवार की छुट्टी का फायदा मिल पाएगा?

Dhokha Round D Corner BO Day 1: सस्ते टिकट के बावजूद दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाए आर माधवन, हुई बस इतनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed