फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Sat, 06 Aug 2022 04:07 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 06 Aug 2022 04:07 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसके अलावा यह कपल अपनी शादी और फिर हाल ही में अनाउंस की गई अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भा खासा चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Brahmastra promotion: first time alia bhatt flaunts baby bump with ranbir kapoor photos went viral on internet
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसके अलावा यह कपल अपनी शादी और फिर हाल ही में अनाउंस की गई अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी खासा चर्चा में हैं। बीते कई दिनों से अभिनेत्री आलिया भट्ट अलग-अलग जगहों पर ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आ रही थीं। ऐसे में हर कोई यह कह रहा था कि एक्ट्रेस अपने बेबी बंप को छिपाने के लिए ढीले आउटफिट्स का सहारा ले रही हैं। लेकिन अब फाइलनी एक्ट्रेस ने सबके सामने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। 

Brahmastra promotion: first time alia bhatt flaunts baby bump with ranbir kapoor photos went viral on internet
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने आखिरकार अपने पति और एक्टर रणबीर कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एक्ट्रेस और रणबीर कपूर हाल ही में ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ फिल्म के गाने के सॉन्ग प्रीव्यू के लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। आलिया जो बीते कुछ दिनों से लगातार लूज आउटफिट्स में नजर आ रही थीं, ने पहली बार इस दौरान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। इस लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस ब्राउन रंग की बॉडीफिट ड्रेस में नजर आईं। अपने इस आउटफिट के साथ ही उन्होंने टू-टोन हील्स पेयर की हुई थीं। 
 

Brahmastra promotion: first time alia bhatt flaunts baby bump with ranbir kapoor photos went viral on internet
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अभिनेता रणबीर कपूर की बात करें तो इस दौरान वह ब्लैक रंग कैजुअल वियर में नजर आए। बता दें कि शादी के बाद यह पहली बार है जब दोनों एक साथ मीडिया से रूबरू हुए हो। इवेंट के दौरान रणबीर-आलिया ना सिर्फ साथ नजर आए बल्कि दोनों ने पैपराजी के सामने जमकर पोज भी दिए। लंबे समय बाद एक साथ कैमरे में कैद हुआ यह कपल वाकई साथ में काफी खूबसूरत लग रहा था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra promotion: first time alia bhatt flaunts baby bump with ranbir kapoor photos went viral on internet
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो ब्रह्मास्त्र का पहला गाना केसरिया पहले ही रिलीज हो चुका है। रणबीर-आलिया की जबरदस्त केमिस्ट्री वाला यह गाना लोगों को काफी पसंद आया। वहीं, फिल्म का दूसरा गाना देवा देवा इस सोमवार यानी आठ अगस्त को रिलीज होने वाला है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर और आलिया पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म रणबीर, आलिया के अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस मौनी रॉय समेत अन्य कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म नौ सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed