अभिनेता रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है। रणबीर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए विशाखापट्टनम गए हैं। यहां फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपने चहेते अभिनेता को अपने शहर में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान रणबीर के साथ निर्देशक अयान मुखर्जी और मशहूर फिल्म निर्माता एस.एस. राजामौली भी मौजूद थे। प्रशंसकों ने तीनों का भव्य स्वागत किया।
Brahmastra: फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए विशाखापट्टनम पहुंचे रणबीर, फैंस ने किया जोरदार स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलों से किया स्वागत
रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और एस.एस. राजामौली जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकले, बाहर बड़ी संख्या में फैंस की भीड़ जुटी थी। सभी ने गुलाब के फूल और पत्तियों से रणबीर का स्वागत किया। अपने सुपरस्टार को देखकर फैंस इतने खुश हुए कि जोर-जोर से उनका नाम लेकर चिल्लाने लगे। बता दें कि रणबीर सफेद रंग के कुर्ता पाजामा में यहां पहुंचे। उनका लुक काफी शानदार लग रहा है।
विशाल फूल माला पहनायी
रणबीर कपूर, राजामौली और अयान मुखर्जी इसके बाद ओपन कार में सवार होकर शहर की सड़कों पर घूमते नजर आए। इस दौरान भी बड़ी संख्या में फैंस उनके साथ रहे। इतना ही नहीं, रणबीर को रोड शो के दौरान विशाल फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। यह फूल माला शानदार अंदाज में क्रेन के जरिए पहनाई गई। रणबीर का उत्साह भी देखने वाला रहा। उन्होंने भी फैंस को निराश नहीं किया और दिल खोलकर उनसे मिलते नजर आए। बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा गया है, 'आज 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर खास घोषणा होने वाली है। जुड़े रहिए।'
रणबीर और आलिया साथ नजर आएंगे
बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेताब हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागुर्जन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। बता दें कि फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर 15 जून को रिलीज होगा। हाल ही में अयान मुखर्जी ने इसका ऐलान किया है।
