फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Khosla Birthday: भारतीय सिनेमा में नए ट्रेंडसेटर साबित हुए थे राज खोसला, बॉलीवुड को दीं ये सस्पेंस थ्रिलर फिल्में

Tue, 31 May 2022 11:33 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 31 May 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Raj Khosla Birthday Special Profile and His Famous Movies Available on Ott Platforms News in Hindi
राज खोसला की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा में अभिनेता और अभिनेत्री की बात तो हमेशा होती है, लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ ऐसे निर्देशक भी हैं, जो अपनी फिल्मों में कहानी और संगीत को इतनी बारीकी से पेश करते हैं कि फैंस भी उनके दीवाने हो जाते हैं। यही गुण सिनेमा जगत के शानदार निर्देशक राज खोसला में था, जो आज भी अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए याद किए जाते हैं। राज खोसला अपने समय में भारतीय सिनेमा के ट्रेंड सेटर साबित हुए थे क्योंकि उनके आने से हिंदी सिनेमा में कई बड़े बदलाव आए। एक तरफ वह अपनी फिल्मों में अभिनेत्रियों को दमदार रोल देने के लिए जाने जाते थे तो दूसरी तरफ उन्होंने ही हिंदी सिनेमा में सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों को बनाना शुरू किया। आइए आपको उनकी सस्पेंस से भरपूर फिल्मों की लिस्ट दिखाते हैं, जिन्हें आप ओटीटी पर आराम से देख सकते हैं।     

Raj Khosla Birthday Special Profile and His Famous Movies Available on Ott Platforms News in Hindi
cid - फोटो : सोशल मीडिया

सीआईडी
फिल्म 'सीआईडी' राज खोसला के करियर की दूसरी फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिससे ही वहीदा रहमान ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वहीदा के अलावा देव आनंद, शकीला, जॉनी वॉकर और के.एन. सिंह जैसे शानदार सितारे नजर आए थे। 'सीआईडी' साल 1956 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी। यह फिल्म जीयो सिनेमा और अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है। 

Raj Khosla Birthday Special Profile and His Famous Movies Available on Ott Platforms News in Hindi
वो कौन थी - फोटो : सोशल मीडिया

वो कौन थी
देश में निओ नॉयर फिल्मों की शुरुआत करने वाले निर्देशक राज खोसला साल 1964 में फिल्म 'वो कौन थी' लेकर आए थे, जो मनोवैज्ञानिक रहस्यों पर आधारित है। इस फिल्म में साधना, मनोज कुमार और प्रेम चोपड़ा जैसे शानदार कलाकार नजर आए और इन कलाकारों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। राज खोसला की इस फिल्म को भी दर्शकों ने बेहद प्यार दिया। लता मंगेशकर की आवाज में इस फिल्म का गाना 'लग जा गले' आज भी लोगों को मन को बसा हुआ है। फिल्म अमेजन प्राइम और यू-ट्यूब पर आप देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Khosla Birthday Special Profile and His Famous Movies Available on Ott Platforms News in Hindi
मेरा साया - फोटो : सोशल मीडिया

मेरा साया
'मेरा साया' भी राज खोसला की थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है, जो मराठी फिल्म 'पथलाग' की हिंदी रीमेक के तौर पर बनाई गई थी। इस फिल्म में सुनील दत्त, साधना, के एन सिंह और प्रेम चोपड़ा जैसे सितारे नजर आए थे। 'मेरा साया' राज खोसला और साधना की साथ में तीसरी फिल्म थी। इससे पहले दोनों ने 'वो कौन थी' के अलावा 'एक मुसाफिर एक हसीना' में भी साथ काम किया। फिल्म का गाना ‘झुमका गिरा रे’ आज भी काफी लोकप्रिय है। यह फिल्म कई ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन, जी 5 और जीओ सिनेमा पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
Raj Khosla Birthday Special Profile and His Famous Movies Available on Ott Platforms News in Hindi
अनीता - फोटो : सोशल मीडिया

अनीता
साल 1967 में रिलीज हुई फिल्म 'अनीता' भी सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है, जिसमें मनोज कुमार और साधना की जोड़ी ने धमाल मचा दिया। 'अनीता' राज खोसला और साधना की साथ में आखिरी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी। 'अनीता' 1958 में आई फिल्म 'वर्टिगो' पर आधारित था। फिल्म जीयो सिनेमा पर उपलब्ध है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed