फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horror Movies On OTT: इन फिल्मों को अकेले देखना पड़ सकता है मंहगा, डर से कांप उठेंगे आप

Tue, 31 May 2022 10:59 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 31 May 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
Top 5 Horror Movies On Ott platform amazon prime video netflix sony liv to watch this weekend from ek thi daayan to tumbbad
horror movies - फोटो : social media

हॉरर एक ऐसा जॉनर है, जिसका नाम सुनते ही हमारी आंखों के सामने डरावने नजारे घूमने लगते हैं और हम डर से कांपने लगते हैं। लेकिन फिर भी यह एक्शन और कॉमेडी जॉनर के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला जॉनर है। हॉरर फिल्मों का खौफ ऐसा होता है कि हमारी रूह कांपने से लेकर रोंगटे खड़े होने और जबान लड़खड़ाने तक जैसी चीजें होने लगती हैं। लेकिन हमारे बीच ऐसे भी कई लोग होते हैं, जो इसका नाम सुनकर मुस्कुराने लगते हैं और इन्हें कभी भी देखने के लिए तैयार रहते हैं। आपको हॉरर पसंद है? अगर हां तो हम आज आपके लिए ऐसी ही बॉलीवुड की कुछ रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्में लेकर आए हैं, जिन्हें अकेले देखने के बाद लोगों के रात में अकेले सोने से भी डर लगेगा। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में, जिनका खौफ आपके मन में काफी समय तक रहेगा ..........

Top 5 Horror Movies On Ott platform amazon prime video netflix sony liv to watch this weekend from ek thi daayan to tumbbad
रात - फोटो : Twitter

फिल्म का नाम-  रात (1992)
ओटीटी प्लेटफॉर्म-  सोनी लिव
हॉरर फिल्मों को बनाने के लिए मशहूर, निर्देशक राम गोपाल वर्मा की 1992 में आई फिल्म 'रात' बहुत ही डरावनी फिल्म थी। इस फिल्म से हॉरर जॉनर को नया अर्थ मिला था। इसे देखने वाले दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए थे। फिल्म का हर सीन इतना डरावना था कि दर्शकों के डर से पसीने छूटने लगे थे। सीन के साथ-साथ फिल्म का संगीत भी इतना डरावना था कि लोगों ने अपने कान तक बंद कर लिए थे। फिल्म में अभिनेत्री रेवती ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

Top 5 Horror Movies On Ott platform amazon prime video netflix sony liv to watch this weekend from ek thi daayan to tumbbad
darna mana hai - फोटो : social media

फिल्म का नाम-  डरना मना है (2003)
ओटीटी प्लेटफॉर्म-  अमेजन प्राइम वीडियो
साल 2003 में रिलीज हुई इस फिल्म को प्रवाल रमन ने निर्देशित किया था और रामगोपाल वर्मा ने प्रोड्यूस किया था। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसने लोगों को खूब डराया था। डराने के साथ-साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस भी किया था। फिल्म में सैफ अली खान, विवेक ओबेरॉय, नाना पाटेकर, बोमन ईरानी, राजपाल यादव और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Horror Movies On Ott platform amazon prime video netflix sony liv to watch this weekend from ek thi daayan to tumbbad
एक थी डायन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का नाम- एक थी डायन (2013)
ओटीटी प्लेटफॉर्म-  अमेजन प्राइम वीडियो
'एक थी डायन' को खौफ, भ्रम और हॉरर का मिश्रण है, जो डराने के साथ-साथ चौंकाती भी है। यह एक ऐसी सुपरनैचुरल ड्रामा फिल्म है, जिसे देखकर इसकी आधी से ज्यादा बातों पर यकीन न हो। लेकिन फिल्म की कहानी लेखन के साथ ही इसका विज्यूलाइजेशन कुछ इस तरह किया गया है कि आप इसे आखिर तक बैठकर जरूर देखेंगे। कोंकणा सेन ने फिल्म में जिस तरह की एक्टिंग की है, उसे देखना भी किसी ट्रीट से कम नहीं लगता है। 

विज्ञापन
Top 5 Horror Movies On Ott platform amazon prime video netflix sony liv to watch this weekend from ek thi daayan to tumbbad
हॉरर स्टोरी - फोटो : Twitter

फिल्म का नाम-  हॉरर स्टोरी (2013)
ओटीटी प्लेटफॉर्म-  यूट्यूब 
'हॉरर स्टोरी' साल 2013 में आई हॉरर फिल्म थी। सात दोस्तों की एक हांटेड होटल में रात गुजारने की खतरनाक कोशिश क्या रंग लाती है यही इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की गई थी। फिल्म में कई डरावने सीन हैं, जो अंदर तक से हमें कांपने पर मजबूर कर देते हैं। विक्रम भट्ट द्वारा लिखी गई इस फिल्म का निर्देशन आयुष रैना ने किया था। फिल्म में रविश देसाई, हसन जैदी, करण कुंद्रा मुख्य भूमिका में नजर आए थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed