फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samrat Prithviraj: 900 कारीगरों ने बनाया 'पृथ्वीराज' का सेट, जानिए बजट, स्टार कास्ट और एडवांस बुकिंग समेत फिल्म की सारी जानकारी

Tue, 31 May 2022 08:18 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 31 May 2022 08:18 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Film Samrat Prithviraj Cast Crew Release Date Box Office Collection Prediction Advance Booking
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय कुमार की पीरियड ड्रामा फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। यह अक्षय की इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अभिनेता अक्षय कुमार भी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं, यशराज प्रोडक्शन तले बनी यह फिल्म निडर और पराक्रमी राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन को दर्शाती है। इतिहास आधारित फिल्म होने की वजह से मेकर्स ने इस पर पैसा भी खूब बहाया है। वहीं कलाकारों ने भी इसके लिए मोटी फीस चार्ज की है। फिलहाल फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए फिल्म की स्टार कास्ट और बजट से लेकर जानते हैं फिल्म से जुड़ी जरूरी बातें।

Akshay Kumar Film Samrat Prithviraj Cast Crew Release Date Box Office Collection Prediction Advance Booking
भूल भुलैया 2, सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

क्या सफलता के झंडे गाड़ पाएगी पृथ्वीराज
बॉलीवुड में अक्षय कुमार को हिट फिल्में देने के लिए जाना जाता है, लेकिन उनकी पिछली फिल्म बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और इससे अभिनेता की ब्रांड वेल्यू पर भी काफी असर पड़ा था। जिसको देखते हुए उनकी यह फिल्म हिट होना काफी मायने रखता है। पिछली बार उनकी फिल्म के सामने कश्मीर फाइल्स की आंधी थी, लेकिन इस बार भी कार्तिक आर्यन की फिल्म पहले से बॉक्स ऑफिस पर मौजूद है। फिलहाल दोनों फिल्मों का कॉन्सेप्ट काफी अलग है। पृथ्वीराज एक ऐतिहासिक फिल्म है, जबकि भूल भुलैया 2 हॉरर कॉमेडी है, लेकिन फिर भी 'भुल भुलैया 2' 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसको देखते हुए और फिल्म के मेगा बजट के हिसाब से पृथ्वीराज को बॉक्स ऑफिस पर मशक्कत करनी पड़ सकती है। फिलहाल पृथ्वीराज के मेकर्स ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। उम्मीद है कि एडवांस में टिकट बुकिंग 10 से 12 करोड़ रुपये के आसपास की होगी।  

Akshay Kumar Film Samrat Prithviraj Cast Crew Release Date Box Office Collection Prediction Advance Booking
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पानी की तरह बहाया गया है फिल्म पर पैसा
इतिहास या राजा महाराजा से जुड़ी कोई भी फिल्म हो उस पर अन्य फिल्मों के मुकाबले काफी पैसा खर्च किया जाता है, क्योंकि फिल्मों में भव्यता दिखाने के लिए सेट, राजसी कॉस्ट्यूम, गहने और बाकी चीजों पर भी अच्छा खासा बजट लगाया जाता है। फिल्म पृथ्वीराज पर भी मेकर्स ने खूब पैसा बहाया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में 12वीं शताब्दी की दिल्ली, अजमेर और कन्नौज को फिर से उसी रूप में दिखाने के लिए एक विशाल सेट बनवाया गया है, जिसके लिए 25 करोड़ रुपए खर्च कर किए गए हैं। इस विशाल सेट को बनाने के लिए 900 श्रमिकों ने लगभग आठ महीने तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पूरी फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akshay Kumar Film Samrat Prithviraj Cast Crew Release Date Box Office Collection Prediction Advance Booking
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

स्टार कास्ट और उनकी फीस
फिल्म में पृथ्वीराज चौहान का किरदार अदा करने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने मोटी फीस चार्ज की है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने इस फिल्म के लिए बतौर फीस 60 करोड़ रुपये लिए हैं, जबकि अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही मानुषी छिल्लर ने रानी संयोगिता के किरदार के लिए तकरीबन 1 करोड़ के आस-पास चार्ज किया है। रिपोर्ट की मानी जाए तो संजय दत्त ने काका कन्ह के किरदार के लिए 5 करोड़ और सोनू सूद ने चंदबरदाई के किरदार के लिए तकरीबन 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar Film Samrat Prithviraj Cast Crew Release Date Box Office Collection Prediction Advance Booking
पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

पृथ्वीराज रासो की पुस्तक पर आधारित है फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज पुस्तक पृथ्वीराज रासो पर आधारित है, जिसे राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और पराक्रम व शौर्य का दस्तावेज माना जाता है। फिल्म में पृथ्वीराज की वीरता के साथ ही रानी संयोगिता संग उनकी प्रेम कहानी को भी खूबसूरती के साथ दिखाया जाएगा। इसके अलावा फिल्म में पृथ्वीराज चौहान व मोहम्मद गौरी के बीच हुए युद्ध को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed