फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Khosla Birthday: फिल्म इंडस्ट्री से नफरत करते थे राज खोसला, वजह सुन महेश भट्ट रह गए थे हैरान

Tue, 31 May 2022 08:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 31 May 2022 08:09 AM IST
विज्ञापन
Raj Khosla Birthday famous film maker screenwriters offered first job to Mahesh Bhatt as an assistant director
राज खोसला-महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने बॉलीवुड में तमाम लोगों को फिल्म और सिनेमा की बारीकियों से रूबरू कराया है। अक्सर महेश भट्ट के साथ काम करने वाले कलाकार उनके साथ अपने काम करने के अनुभवों को साझा करते नजर आते हैं। वह किस तरह इंडस्ट्री में बेहतर से बेहतर काम करने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। मगर, इंडस्ट्री में महेश भट्ट की प्रेरणा रहे शख्स को आप जानते हैं? बॉलीवुड में आज महेश भट्ट का जो ओहदा है, उसके पीछे महेश भट्ट की मेहनत के साथ-साथ राज खोसला की प्रेरणा है। मशहूर निर्माता-निर्देशक और स्क्रीनराइटर रहे राज खोसला साहब सिनेमा की दुनिया में महेश भट्ट के गुरु रहे। कई बातचीत में महेश भट्ट ने इसे दोहराया है। आज उन्हीं राज खोसला साहब का जन्मदिन है। आइए जानते हैं किस तरह नौकरी की तलाश में महेश भट्ट उनके पास पहुंचे और फिर आगे की कहानी...

Raj Khosla Birthday famous film maker screenwriters offered first job to Mahesh Bhatt as an assistant director
राज खोसला - फोटो : सोशल मीडिया

पहले सवाल का जवाब था 'जीरो'
महेश भट्ट को पहली नौकरी राज खोसला ने दी थी। महेश भट्ट नौकरी के सिलसिले में राज खोसला साहब के पास गए थे। तब उन्होंने सबसे पहले महेश भट्ट से सवाल किया था, 'जीरो से दस तक के स्केल पर आप फिल्म मेकिंग के बारे में क्या जानते हैं?' महेश भट्ट ने जवाब दिया, 'जीरो'। तब राज खोसला मुस्कुराए और बोले, शुरुआत करने के लिए जीरो सबसे अच्छी जगह होती है। और इस तरह महेश भट्ट को असिस्टेंट डायरेक्टर की अपनी पहली नौकरी मिली। इसके बाद फिल्म निर्माण और निर्देशन की दुनिया में महेश भट्ट ने जो योगदान देना शुरू किया, दुनिया उसे जानती है।

Raj Khosla Birthday famous film maker screenwriters offered first job to Mahesh Bhatt as an assistant director
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर पर साझा की थी तस्वीर
एक बार महेश भट्ट ने अपने गुरु राज खोसला साहब के साथ वाली यह यह पुरानी तस्वीर ट्विटर पर साझा की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'एक प्रशिक्षक वह होता है, जो आपको अपने भीतर उम्मीद देखना सिखाता है। अपने गुरु राज खोसला साहब के साथ मेरी तस्वीर।' इस दौरान जानकारी देते हुए महेश भट्ट ने बताया, 'फिल्म 'मेरा गांव मेरा देश' में मैं राज साहब का असिस्टेंट था। महेश भट्ट ने यह जानकारी भी दी कि राज खोसला ने गुरु दत्त के असिस्टेंट के रूप में काम की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Khosla Birthday famous film maker screenwriters offered first job to Mahesh Bhatt as an assistant director
राज खोसला - फोटो : सोशल मीडिया

संगीत की बारीकियां भी सीखीं
महेश भट्ट ने राज खोसला साहब से सिर्फ फिल्म मेकिंग की बारीकियां ही नहीं सीखीं, उनके पास संगीत की जो अविश्वसनीय विरासत है, वह भी उन्होंने राज खोसला के साथ प्रशिक्षण में प्राप्त की। बता दें कि राज खोसला को बहुत ही शानदार तरीके से फिल्मों में म्यूजिक सीन की शूटिंग करने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने यह बारीकियां अपने गुरु और महान अभिनेता-निर्देशक रहे गुरु दत्त से सीखीं। 'लग जा गले', 'मेरा साया साथ होगा', 'जाने क्या बात है', 'है अपना दिल तो आवारा' और 'ये है बॉम्बे मेरी जान' खोसला द्वारा शूट किए गए कुछ सबसे प्रतिष्ठित गानों में शामिल हैं।

विज्ञापन
Raj Khosla Birthday famous film maker screenwriters offered first job to Mahesh Bhatt as an assistant director
राज खोसला - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री से नफरत करते थे राज खोसला
राज खोसला ने एक बार महेश भट्ट से कहा था, 'मुझे फिल्ममेकिंग से प्यार है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री से नफरत है। यह हारा हुआ खेल है, जिसमें जीत किसी की नहीं होती।' बता दें कि अभिनेता देव आनंद के कहने पर गुरु दत्त ने फिल्म बाजी (1951) में राज खोसला को फिल्म में बतौर सहायक मौका दिया था। उस वक्त राज खोसला की उम्र 26 वर्ष थी। बाद में गुरु दत्त ने सीआईडी (1956) में राज खोसला को निर्देशक के रूप में ब्रेक दिया। यह बतौर निर्देशक राज खोसला की पहली फिल्म थी, जिसमें देव आनंद ने प्रमुख भूमिका निभाई। बता दें कि राज खोसला ने करीब चार सालों तक गुरु दत्त के असिस्टेंट के रूप में काम किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed