रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे, तो शाहरुख खान भी फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे। फैंस लंबे समय से जानना चाहते थे कि फिल्म में शाहरुख खान का लुक कैसे होगा और वह किस किरदार में नजर आएंगे। अब सोशल मीडिया पर किंग खान का लुक लीक हो गया है, जो तेजी से वायरल भी होता जा रहा है।
Brahmastra: ‘ब्रह्मास्त्र’ से शाहरुख खान का फर्स्ट लुक हुआ लीक, आग के बीच में धांसू अवतार में नजर आए अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म से शाहरुख खान का लुक रिवील होने के बाद से ही फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान वानर अस्त्र की भूमिका निभाने वाले हैं। वीडियो में शाहरुख खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। अभिनेता का आग के बीच में धांसू अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और वह उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
SRK in & As Vanar Astra 🔥#ShahRukhKhan #Brahmastra pic.twitter.com/Mqu82LHsOV
'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही फैंस ने शाहरुख खान की झलक उसमें देख ली थी और वह उनके किरदार के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे। वहीं, अब अभिनेता का लुक लीक हो जाने के बाद फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख खान हाल ही में आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट' में भी कैमियो करते नजर आए थे। फिल्म के हिंदी वर्जन में उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। किंग खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अगले साल 'पठान', 'डंकी' और 'जवान' में दिखाई देंगे।
‘ब्रह्मास्त्र’ की बात करें तो इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आएंगे। यह फिल्म 9 सितंबर को पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का हाल ही में 'देवा-देवा' गाना रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।