फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटते रिश्ते: सगाई होने के बाद भी सात फेरे नहीं ले पाए ये कलाकार, इस जोड़ी के तो छप गए थे शादी के कार्ड

Fri, 12 Nov 2021 11:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 12 Nov 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Breaking relationships: These artists could not take get married even after getting engaged the wedding cards of this couple were printed
बॉलीवुड कपल्स - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में आए दिन कलाकारों का नाम एक- दूसरे से जुड़ता रहता है। ऐसे में इंडस्ट्री में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के रिश्ते बनते और बिगड़ते देखने को मिलते हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां मशहूर थी, जिन्होंने अपने रिलेशन को काफी सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, इन जोड़ियों के रिश्तों को कभी भी अंजाम नहीं मिल पाया। आज की स्टोरी में जानते बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ मशहूर जोड़ियों के बारे में जो सगाई होने के बाद भी शादी के बंधन से बंधने में नाकाम रही। 



अभिषेक बच्चन-करिश्मा कपूर
लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट करने के बाद अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर ने साल 2002 में सगाई कर ली थी। इस कपल ने अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर रिंग एक्सचेंज की थी। हालांकि, फरवरी 2003 में ये सगाई टूट गई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रिश्ते के टूटने की वजह करिश्मा की मां बबीता थी। दरअसल, ऐसी खबरें भी थी कि करिश्मा बच्चन परिवार से खुश नहीं थीं, क्योंकि वे कथित तौर पर चाहते थे कि वह शादी के बाद फिल्मों में काम ना करें। 

Breaking relationships: These artists could not take get married even after getting engaged the wedding cards of this couple were printed
अक्षय कुमार-रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार-रवीना टंडन
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपने दौर में कई रिश्तों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते थे। इसी क्रम में रवीना टंडन के साथ अपने ब्रेकअप की अफवाहों पर भी अभिनेता काफी समय तक चुप्पी साधे रखी थी। हालांकि, कई सालों बाद अभिनेता ने खुलासा करते हुए बताया था कि रवीना टंडन के साथ उनकी सगाई टूट गई थी। 

Breaking relationships: These artists could not take get married even after getting engaged the wedding cards of this couple were printed
साजिद खान-गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

साजिद खान-गौहर खान 
साजिद खान ने कथित तौर पर साल 2003 में गौहर खान से सगाई कर ली थी। हालांकि, उस समय दोनों में से कोई भी जाना- माना नाम नहीं था। ऐसे में उनके रिश्ते के टूटने की खबर सुर्खियों में नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Breaking relationships: These artists could not take get married even after getting engaged the wedding cards of this couple were printed
सलमान खान-संगीता बिजलानी - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान-संगीता बिजलानी
बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान का यूं तो कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ चुका है। कहा जाता है कि संगीता बिजलानी के साथ उनकी लगभग शादी हो ही गई थी, लेकिन आखिरी समय में यह रिश्ता टूट गया। रिपोर्ट के मुताबिक संगीता ने सलमान को धोखा देते पकड़ा था। कॉफी विद करण में सुपरस्टार ने खुलासा किया था कि उनकी शादी के कार्ड भी छप गए थे। 

विज्ञापन
Breaking relationships: These artists could not take get married even after getting engaged the wedding cards of this couple were printed
विवेक ओबेरॉय- गुरप्रीत गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ओबेरॉय- गुरप्रीत गिल
बॉलीवुड में आने से पहले ही विवेक ओबेरॉय ने मॉडल गुरप्रीत गिल से सगाई की थी। हालांकि, अभिनेता के बिजी शेड्यूल की वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी और बाद में ये सगाई भी टूट गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed