फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kapil Sharma Show: आदित्य चोपड़ा से शादी को लेकर सैफ अली खान ने की रानी मुखर्जी की खिंचाई, कही यह मजेदार बात

Fri, 12 Nov 2021 09:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 12 Nov 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: Saif Ali Khan slammed Rani Mukerji for marrying Aditya Chopra said this funny thing
सैफ अली खान, रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी सीरियल 'द कपिल शर्मा शो' लगातार दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो में आने वाले मेहमान भी शो के कलाकारों के साथ ढेर सारी मस्ती करते नजर आते हैं। इसी क्रम में शो के आने वाले एपिसोड में एक्टर सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ बतौर मेहमान नजर आएंगे। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में एक्टर सैफ अली खान अभिनेत्री रानी मुर्खजी को आदित्य चोपड़ा के साथ शादी को लेकर उन्हें चिढ़ाते नजर आए।

वीडियो में सैफ रानी को चिढ़ाते हुए कहते कि पहले वे यशराज फिल्म्स से अपने पेचेक के लिए एक साथ इंतजार करते थे, लेकिन अब वह उन चेक्स पर रानी के साइन करने का इंतजार करते हैं। 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

The Kapil Sharma Show: Saif Ali Khan slammed Rani Mukerji for marrying Aditya Chopra said this funny thing
सैफ अली खान, रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शो के होस्ट कपिल शर्मा सैफ अली खान और रानी मुखर्जी से कहते है कि, "आपकी दोस्ती इतनी अच्छी है तो अगर आपको एक दूसरे से एक- एक सवाल पूछना हो तो वो क्या होगा?" कपिल के इस सवाल के तुरंत बाद ही सैफ,रानी की टांग खींचते नजर आए।

The Kapil Sharma Show: Saif Ali Khan slammed Rani Mukerji for marrying Aditya Chopra said this funny thing
सैफ अली खान, रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद सैफ कहते हैं कि, "शुरुआत में जब हम काम करते थे तो हम दोनों ने यश राज फिल्म्स के लिए करीब 3-4 फिल्में की थी। उस समय हम लोग साथ में चेक का इंतजार करते थे। लेकिन अब मैं अकेला इंतजार करता हूं कि कब ये मेरा चेक साइन करेंगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: Saif Ali Khan slammed Rani Mukerji for marrying Aditya Chopra said this funny thing
रानी मुखर्जी,आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि रानी मुखर्जी ने साल 2014 में इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद ही रानी ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम आदिरा है।

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: Saif Ali Khan slammed Rani Mukerji for marrying Aditya Chopra said this funny thing
बंटी और बबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिल्म 'बंटी और बबली 2' की बात करें तो यह फिल्म 19 नवंबर 2021 को रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्देशन वरुण वी. शर्मा ने किया है। जबकि इस फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ दिखाई देंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed