{"_id":"5d08cb248ebc3e7be92d0fa5","slug":"bride-left-her-wedding-and-disrupted-the-shooting-of-vikrant-massey-s-film-chhapaak-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण के इस एक्टर से मिलने शादी छोड़ शूटिंग सेट पर पहुंची दुल्हन, बोली- मुझे शादी नहीं करनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण के इस एक्टर से मिलने शादी छोड़ शूटिंग सेट पर पहुंची दुल्हन, बोली- मुझे शादी नहीं करनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 18 Jun 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फैंस का प्यार बेशुमार होता है लेकिन कई बार यह प्यार सेलेब्स को डरा देता है। ऐस ही कुछ देखने को मिला एक फिल्म सेट पर, जहां एक दुल्हन अपनी शादी छोड़कर एक्टर से मिलने शूटिंग सेट पर पहुंच गई। बता दें कि ये वाकया दिल्ली का है।
दरअसल दिल्ली में दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का शूट चल रहा था। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक दुल्हन अपनी शादी से शूटिंग सेट पर भागकर आ गई और एक्टर से मिलने के लिए खूब हंगामा किया।
3 of 6
Vikrant Massey
- फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला 6 जून का है। फिल्म की शूटिंग दिल्ली के साकेत इलाके में चल रही थी। इसी दौरान एक दुल्हन सुरक्षा व्यवस्था तोड़कर शूटिंग सेट पर पहुंच गई। दुल्हन लगातार रो रही थी और एक्टर से मिलने की बात कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Vikrant Massey
- फोटो : social media
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक दुल्हन न सिर्फ विक्रांत मैसी से मिलने की जिद कर रही थी बल्कि बार बार कह रही थी कि उसे शादी नहीं करनी है। जब काफी देर तक दुल्हन नहीं मानी तो एक्टर ने उससे मुलाकात की।
विज्ञापन
5 of 6
विक्रांत मैसी
- फोटो : सोशल मीडिया
दुल्हन के साथ विक्रांत ने बातचीत की और काफी देर तक उसे शादी में लौटने के लिए मनाते रहे लेकिन दुल्हन ने बात न मानी। जिसके बाद सिक्युरिटी टीम को दखल देना पड़ा और पुलिस को शूटिंग सेट पर बुलाया गया। वहीं इस वाकये से विक्रांत सहम गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।