16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए वर्ल्ड कप मैच में भारत ने बड़ी जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले को देखने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। इस मैच में रणवीर सिंह भी भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए वहां मौजूद रहे। लेकिन इस दौरान उन्होंने एक ऐसा ट्वीट कर दिया था जिस पर WWE स्टार ब्रॉक लेसनर के वकील ने आपत्ति जताई थी। अब इस मामले पर वकील पॉल हेमैन का बयान आया है, जिसे सुनकर यही लग रहा है कि ये मामला अब तूल पकड़ने लगा है।
ब्रॉक लेसनर के वकील ने रणवीर सिंह को दी धमकी, बोले- हमसे डरना चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पॉल हेमैन ने कहा, 'यह मुद्दा अब गंभीर हो गया है, क्योंकि मुझे पता है कि हार्दिक पंड्या, ब्रॉक लेसनर की तरह एक वैश्विक स्टार होने का सपना देख रहे हैं और रणवीर सिंह ने उनके लिए लेसनर की तुलना में ट्वीट कर दिया। उन दोनों ने ब्रॉक लेसनर का वो कैचफ्रेज चुराया है जिसकी कीमत उनके क्लाइंट के लिए बहुत ज्यादा है। उन्होंने कॉपीराइट का उल्लंघन भी किया है। यह ऐसी चीज है जिसे हम बहुत गंभीरता से लेते हैं और यह कुछ ऐसा है जो उन्हें नहीं करना चाहिए था।'
'मैं उन्हें कानूनी सलाह नहीं दे सकता, क्योंकि मेरी वकालत विशेष रूप से ब्रॉक लैसनर के लिए है। मैंने उन्हें सलाह नहीं दी और अगर मैंने उन्हें सलाह दी तो उन्हें ऐसा करने के लिए मुझे एक असाधारण राशि का भुगतान करना होगा।'
पॉल ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि ब्रॉक लैसनर ग्रह का नंबर-1 आदमी है, इसलिए हर व्यक्ति को उनसे डरना चाहिए। मेरे जैसे बड़े वकील के खिलाफ जाने से भी डरना चाहिए। यदि आप ब्रॉक लैसनर के खिलाफ या पॉल हेमैन के खिलाफ जाते हैं तो ये डरने की बात है।'
बता दें कि रणवीर सिंह ने भारत द्वारा मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के क्रिकेटर्स के साथ फोटोज क्लिक कर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस दौरान रणवीर ने एक फोटो हार्दिक पांड्या के साथ भी पोस्ट की और कैप्शन लिखा- 'ईट, स्लीप, डोमिनेट, रिपीट..' द नेम इज हार्दिक, हार्दिक पांडया'
Eat.
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) June 17, 2019
Sleep.
Dominate.
Repeat.
The name is Hardik. Hardik Pandya. 🏏✌🏾✊🏾 @hardikpandya7 ma boi #unstoppable pic.twitter.com/B5oRzedTg3