{"_id":"5c540390bdec22737e6afb2a","slug":"budget-2019-piyush-goyal-on-entertainment-industry-interim-budget","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बजट 2019: मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए दो बड़े तोहफे, GST और पायरेसी के खिलाफ बड़े एलान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बजट 2019: मनोरंजन इंडस्ट्री के लिए दो बड़े तोहफे, GST और पायरेसी के खिलाफ बड़े एलान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 01 Feb 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
PM with Bollywood Celebrities
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आम लोगों के बीच आज बजट की चर्चा जोरों पर है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बजट भाषण में ऐसे कई एलान किए जिनसे लोगों को राहत मिले। ऐसे में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी पीछे नहीं रही। बॉलीवुड फिल्ममेकर्स इससे पहले कई बार सरकार से टैक्स नियमों को सरल बनाने की गुजारिश कर चुके हैं। पीयूष गोयल ने बजट में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए सदन में कई एलान किए।
2 of 5
Karan Johar with PM
- फोटो : Amar Ujala
पीयूष गोयल ने कहा कि 'बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से कई लोगों को रोजगार मिलता है। हम सभी फिल्में देखते हैं। सरकार पायरेसी पर रोक के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही है। साथ ही फिल्ममेकर्स के लिए अब सिंगल विंडो क्लीयरेंस का प्रावधान किया गया है जिससे इस इंडस्ट्री को और बढ़ाया जा सके।'
3 of 5
ranveer singh with pm
- फोटो : Amar Ujala
पीयूष गोयल ने आगे कहा कि 'ना केवल बॉलीवुड में बल्कि देशभर में फिल्में बन रही हैं। फिल्मों के जरिए लोगों को रोजगार मिलेगा। हिन्दी सिनेमा ही नहीं क्षेत्रीय भाषाओं में भी तेलुगू, मलयालम भाषा में भी रोजगार के मौके बढ़ेंगे।' बता दें कि सिंगल विंडो क्लीयरेंस से भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
budget 2019
- फोटो : amar ujala
साथ ही सरकार ने बड़ी राहत देते हुए जीएसटी को 12 प्रतिशत करने की घोषणा की। वहीं सिनेमैटोग्राफी एक्ट का सख्ती से पालन किया जाएगा, जिससे पायरेसी पर रोक लग सके। गौरतलब है कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने कुछ समय पहले पीएम मोदी से मुंबई के राजभवन में बैठक कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
siddharth malhotra with pm
- फोटो : instagram
हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के नौजवान स्टार्स को लेकर एक बैठक बुलाई थी। यह बैठक बॉलीवुड के यंगस्टर्स स्टार्स को लेकर की ही गई थी।फिल्म मेकर और लेखिका अश्विनी अय्यर तिवारी यंगस्टर्स की पूरी टीम के साथ पीएम मोदी से मिलीं। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि सिनेमा में क्या-क्या बदलाव लाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।