फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bulli Bai: जावेद अख्तर ने की बुल्ली बाई एप की मास्टरमाइंड को माफ करने की अपील, कहा-यदि वह...

Wed, 05 Jan 2022 07:48 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 05 Jan 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Bulli Bai: Javed Akhtar requested people to forgive 18-year-old alleged 'Bulli Bai' mastermind
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

बुल्ली बाई एप विवाद के सिलसिले में मुंबई पुलिस द्वारा एक 18 वर्षीय युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही दिग्गत गीतकार जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने लोगों से युवती को माफ करने का आग्रह किया है।

Bulli Bai: Javed Akhtar requested people to forgive 18-year-old alleged 'Bulli Bai' mastermind
जावेद अख्तर - फोटो : पीटीआई

जावेद अख्तर ने किया यह ट्वीट
जावेद अख्तर ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर नेटिज़न्स से दया दिखाने और लड़की को माफ़ करने के लिए कहा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "अगर "बुली बाई" वास्तव में एक 18 वर्षीय लड़की द्वारा सोचा और बनाया गया था, जिसने हाल ही में अपने माता-पिता को कैंसर और कोरोना से खो दिया है, तो मुझे लगता है कि महिलाएं को उससे मिलना चाहिए और बड़ों की तरह उसे समझाना चाहिए हैं कि जो भी उसने किया गलत किया। उसे दया दिखाओ और उसे माफ कर दो।"

Bulli Bai: Javed Akhtar requested people to forgive 18-year-old alleged 'Bulli Bai' mastermind
बुल्ली बाई एप - फोटो : self

क्या है बुल्ली बाई एप?
100 मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को एप पर अपलोड कर उन्हें ऑनलाइन नीलाम किया जा रहा था। और लोगों को नीलामी में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulli Bai: Javed Akhtar requested people to forgive 18-year-old alleged 'Bulli Bai' mastermind
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जावेद अख्तर ने प्रधानमंत्री को क्यों घेरा
इस खबर के सामने आने के बाद जावेद अख्तर ने अपने इंकलाबी विचार रखते हुए एक पोस्ट साझा की। ट्वीट कर जावेद अख्तर ने लिखा “सौ महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी होती है, तथाकथित धर्म संसद, सेना को पुलिस और लोगों को लगभग 200 मिलियन भारतीयों के नरसंहार के लिए जाने की सलाह दी जा है। मैं हर एक की चुप्पी से स्तब्ध हूं। प्रधानमंत्री, क्या यही है सब का साथ है?”

विज्ञापन
Bulli Bai: Javed Akhtar requested people to forgive 18-year-old alleged 'Bulli Bai' mastermind
मुंबई पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

अभी तक तीन लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
बता दें कि अभी तक 18 वर्षीय युवती के अलावा 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र को भी बेंगलुरु में मुंबई पुलिस की एक टीम द्वारा 'बुल्ली बाई' विवाद के सिलसिले में छापेमारी में पकड़ा गया है।  इसी मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी बुधवार को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed