Bunty Aur Babli 2: ‘बंटी और बबली’ की वापसी का म्यूजिकल एलान, रानी मुखर्जी ने कहा, यही फिल्म की आत्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूल गाने के संगीतकारों शंकर, एहसान और लॉय की तिकड़ी ने ही इस गाने को फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के लिए फिर से तैयार किया है। इस बार इस गाने में सिद्धार्थ महादेवन के अलाव पंजाबी गायक बोहेमिया भी सुर लगा रहे हैं। मूल फिल्म के गाने को सीक्वेल में भी लाने के बारे में फिल्म की लीड अदाकारा रानी मुखर्जी कहती हैं, “यशराज फिल्म्स ने जिस वक्त ‘बंटी और बबली 2’ बनाने का फैसला किया तभी उन्होंने तय कर लिया था कि ओरीजनल फिल्म का टाइटल ट्रैक भी इसमें इस्तेमाल किया जाएगा। ओरिजिनल ट्यून पहली फिल्म की आत्मा थी और दूसरी फिल्म की मूल आत्मा भी यही है। यह बेहद कैची ट्यून है और यह समय की कसौटी पर खरी उतरी है, क्योंकि हिंदी सिनेमा के हर प्रेमी को यह ट्यून पसंद आती है।”
इस बारे में फिल्म में सीनियर बंटी बने सैफ अली खान का कहना है, “फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में ये गाना दोनों जोड़ियों को शरारती, कूल, मौज-मस्ती करने वाली ठग जोड़ियों के रूप में दर्शाता है। ये दोनों कपल खतरों के खिलाड़ी हैं क्योंकि वे हर हाल में रोमांच हासिल करना पसंद करते हैं। इस बार यह टाइटल ट्रैक उसी मस्ती और बवाल को दर्शाता है जिसे ये दोनों जोड़ियां स्क्रीन पर पेश करने जा रही हैं। मुझे यह ट्रैक पहले भी बेहद पसंद आया था।"
फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ से किसी फिल्म में मेन हीरो के तौर पर पेश हो रहे अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी का इस बारे में कहना है, " फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में ओरिजिनल टाइटल ट्रैक को वापस लाने पर मैं बहुत खुश हूं। मेरे लिए तो यह ट्यून बस प्योर नॉस्टैल्जिया ही है। यह बेहद कूल और मजेदार है। यह अपने परिवार के साथ फिल्म देखने की मेरी ढेर सारी यादें ताजा कर देता है। फिल्म में जब भी यह ट्यून बजती थी तो आपको पता होता था कि बंटी और बबली कोई न कोई बदमाशी जरूर करने वाले हैं। इस बार आपको उसका डबल डोज मिलने जा रहा है।”
बड़े परदे पर फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ से डेब्यू कर रही अभिनेत्री शरवरी वाघ इस गाने के बारे में जिक्र चलने पर कहती हैं, “ओरिजिनल फिल्म का यह टाइटल ट्रैक ऐसी चीज है, जिसे हर हिंदी फिल्म प्रेमी पहचानता है और पूरी तरह से इसके प्यार में पड़ जाता है। ऐसे में यह पहले वाली फिल्म के प्रेमियों की पुरानी यादों को जगाएगा और हमारी पीढ़ी को रेट्रो कूल की खुराक भी देगा। अपने अद्भुत म्यूजिक के दम पर यह ट्रैक यकीनन सभी को सम्मोहित कर लेगा।”