कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण एक के बाद एक शानदार लुक शेयर कर रही हैं। हर तरफ उनके लेटेस्ट रेड कार्पेट लुक की तस्वीरें छाई हुई हैं। दूसरे दिन रेड कार्पेट के लिए दीपिका ने लाइम ग्रीन कलर का हेवी रफल्स गाउन पहना है। इस ड्रेस को Giambattista Valli ने डिजाइन किया है। इस बीच दीपिका ने ट्विटर पर ऐसा कुछ लिखा कि उसकी चर्चा होने लगी।
रणवीर के बगैर एक पल नहीं रह पा रहीं दीपिका, कान पहुंचने के दूसरे दिन ही लिखा- 'अब बस!'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान में दीपिका के अब तक 6 लुक सामने आ चुके हैं। जिनसे उन्होंने खूब तारीफें भी बटोरी हैं लेकिन ऐसा लग रहा है 2 दिन में ही दीपिका थक चुकी हैं और जल्दी से जल्दी वापस घर आना चाहती हैं। यही नहीं दीपिका, रणवीर सिंह को भी मिस कर रही हैं।
दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि 'अब बस! वापस छपाक और रणवीर सिंह...' साथ ही उन्होंने हार्ट का इमोटिकॉन भी बनाया है। बात करें कान फिल्म फेस्टिवल की तो दीपिका पादुकोण की धमाकेदार एंट्री हुई थी। दीपिका की ड्रेस, हेयर स्टाइल और मेकअप को देखकर पता चल रहा है कि उन्होंने इसके लिए काफी तैयारी की थी।
Ab Bas!Now back to Chhapaak & @RanveerOfficial ...❤️ https://t.co/GsJzIdQEl2
दीपिका ने इस दौरान ऑफ व्हाइट गाउन पहना। इस गाउन में लगी बड़ी सी बो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दीपिका की ये ड्रेस हाई स्टिट और डीप नेक है। दीपिका की इस ड्रेस को पीटर डुंडास ने कस्टमाइज किया।
कान से लौटकर दीपिका वापस अपनी फिल्म छपाक की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक एसिड पीड़ित सर्वाइवर की भूमिका में नजर आएंगी। मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म छपाक अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।