फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2022: अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में बोलीं दीपिका, 'एक दिन आएगा जब कान में भारत नहीं, भारत में कान होगा'

Wed, 18 May 2022 09:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 18 May 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
Cannes 2022 Deepika Padukone speaks about India Journey in presence of anurag thakur ar rahman R Madhavan Nawazuddin Siddiqui Tamannaah Bhatia Shekhar Kapur
cannes 2022 - फोटो : social media

साल के सबसे बड़े फिल्मी इवेंट्स में से एक कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत बीते दिन यानी 17 मई को हो चुकी है। इस फेस्टिवल में भारत से बॉलीवुड की हस्तियों के साथ ही कई राजनीतिक हस्तियों ने भी शिरकत की है। दीपिका पादुकोण जहां कान में एक जूरी मेंबर की तरह शामिल हुई हैं। वहीं, आर माधवन, रिक्की तेज, वाणी त्रिपाणी, प्रसून जोशी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शेखर कपूर फेस्टिवल में भारत को रिप्रेजेंट करने पहुंचे हैं। इस साल यह फेस्टिवल भारत के लिए बहुत खास है क्योंकि इस बार भारत को 'कंट्री ऑफ ऑनर' के तौर पर चुना गया है। इसकी खास वजह यह भी है कि भारत और फ्रांस के संबंधों को 75 साल पूरे हो गए हैं। इस महोत्सव के दूसरे दिन भारतीय मेहमानों ने कान में 'इंडिया पवेलियन' का उदघाटन किया। इस दौरान जूरी मेंबर दीपिका ने सबके सामने बताया कि वह यह पद पाकर कैसा महसूस कर रही हैं।

Cannes 2022 Deepika Padukone speaks about India Journey in presence of anurag thakur ar rahman R Madhavan Nawazuddin Siddiqui Tamannaah Bhatia Shekhar Kapur
cannes 2022 - फोटो : social media

भारतीय होने पर गर्व करती हैं दीपिका 
75वें कान फिल्म फेस्टिवल  में भारत के कई नामी चेहरे नजर आ रहे हैं। लेकिन इनमें सबसे खास अगर कोई है तो वह दीपिका पादुकोण हैं क्योंकि उन्होंने भारत को इस फेस्टिवल में एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में दीपिका ने कहा,"मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं क्योंकि कान के साथ-साथ यह भारत का भी 75वां साल है। इस मौके पर भारत को स्पॉटलाइट में रहने वाले देश के रूप में देखना बहुत अच्छा है। इसके साथ ही इस फेस्टिवल की जूरी का हिस्सा होना कुछ ऐसा है, जो मैंने अपने जीवन में न कभी सोचा था और न ही कभी ऐसी किसी चीज की उम्मीद की थी। 15 साल पहले जब मैं बॉलीवुड में आई थी तो मुझे नहीं लगता कि किसी को मेरे या मेरे टैलेंट के ऊपर विश्वास था। इसी वजह से आज 15 साल बाद इस पद पर होना और इसकी वजह से पूरी दुनिया के सिनेमा को महसूस करना मेरे जीवन की सबसे अच्छी चीजों में से एक है।"   

Cannes 2022 Deepika Padukone speaks about India Journey in presence of anurag thakur ar rahman R Madhavan Nawazuddin Siddiqui Tamannaah Bhatia Shekhar Kapur
cannes 2022 - फोटो : social media

दीपिका ने की ए.आर रहमान की तारीफ
अभिनेत्री अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं,"भारत को आज इस मुकाम तक पहुंचाने के पीछे बहुत लोगों का हाथ है। मैं रहमान सर, शेखर सर और आप जैसे कई लोगों को शुक्रिया कहना चाहती हूं क्योंकि आप लोगों की वजह से भारत यहां तक पहुंचा है। हमें हमारे देश को अभी और आगे लेकर जाना है। मुझे भारतीय होने पर गर्व है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes 2022 Deepika Padukone speaks about India Journey in presence of anurag thakur ar rahman R Madhavan Nawazuddin Siddiqui Tamannaah Bhatia Shekhar Kapur
cannes 2022 - फोटो : social media

ऐसा रहा भारत का सफर
दीपिका ने कान में भारत के 75 वर्षों के इस सफर के बारे में बात करते हुए कहा,"जब मैं पीछे मुड़कर भारत के यहां तक के सफर को देखती हूं, तो पहले बहुत ही कम भारतीय फिल्में यहां तक पहुंचती थीं। लेकिन एक देश के रूप में हम लोगों ने बहुत लंबा सफर तय किया है क्योंकि हमारे पास वो टैलेंट, एबिलिटी सबकुछ है जो इस सफर को और आगे तक लेकर जाएगी। ऐसे ही चलता रहा तो एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब कान में भारत नहीं, भारत में कान होगा।"    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed