फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2023: मृणाल भी दिखेंगी कान के रेड कारपेट पर, बोलीं, सिनेमा के दिग्गजों से मिलने का बेहतरीन मौका

Tue, 16 May 2023 10:18 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 16 May 2023 10:18 AM IST
विज्ञापन
Cannes Film Festival 2023 Bollywood Actress Mrunal Thakur Red Carpet Debut said its a great honour to meet leg
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय सिनेमा में लगातार अपनी दमदार पहचान बना रहीं अभिनेत्री मृणाल ठाकुर फ्रांस के कान में शुरू हो चुके कान फिल्म फेस्टिवल में हिंदुस्तान की नुमाइंदगी करने पहुंच रही हैं। मृणाल ठाकुर की लोकप्रियता में उनकी पिछली फिल्म ‘सीता रामम्’ के बाद जबर्दस्त उछाल आया है और दक्षिण भारत के तमाम फिल्म निर्माता उन्हें अपनी फिल्म में लेने को उत्सुक हैं। इन दिनों वह साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नानी के साथ एक फिल्म कर रही हैं।

Cannes Film Festival 2023 Bollywood Actress Mrunal Thakur Red Carpet Debut said its a great honour to meet leg
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक मृणाल ठाकुर 17 से 19 मई तक कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए फ्रेंच रिवेरा में होंगी। बहुत कम समय में मृणाल न केवल भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे अधिक मांग वाला युवा चेहरा बन गई हैं, बल्कि अपने सहज फैशन विकल्पों के लिए भी वह जानी जाती हैं। 2022 में ‘सीता रामम’ के साथ दक्षिण में अपनी शुरुआत के बाद मृणाल बहुत कम समय में एक राष्ट्रीय अभिनेत्री बन गईं।

Cannes Film Festival 2023 Bollywood Actress Mrunal Thakur Red Carpet Debut said its a great honour to meet leg
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मृणाल के बहुमुखी अभिनय कौशल और उनके शिल्प के प्रति उनके समर्पण ने भारतीय फिल्म उद्योग में उनकी जगह को मज़बूत किया है और उन्हें कुछ बेहतरीन फिल्म निर्माताओं के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त हुआ है। मृणाल वर्तमान में अपनी अगली फिल्म ‘नानी’ 30 के लिए शूटिंग कर रही हैं और जल्द ही ‘पूजा मेरी जान’, ‘पिप्पा’ और ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगी। 

यह भी पढ़ें: पत्रकार की भूमिका निभाकर उत्साहित दिखे राजपाल, बोले, फिल्म ‘कटहल’ मुझे धोखे से मिल गई

विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes Film Festival 2023 Bollywood Actress Mrunal Thakur Red Carpet Debut said its a great honour to meet leg
मृणाल ठाकुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने कान डेब्यू के बारे में बात करते हुए मृणाल कहती हैं, "मैं पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए रोमांचित हूं। इस तरह के प्रतिष्ठित मंच पर उपस्थित रहना एक सम्मान की बात है। मैं वैश्विक फिल्म निर्माताओं के साथ बातचीत, नए मौकों की तलाश और भारतीय सिनेमा की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।" 

यह भी पढ़ें: इस साल 'कान' में डेब्यू करने जा रहे हैं विजय वर्मा? एक्टर ने तस्वीर साझा कर बताई सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed