फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैरी मिनाटी और आमिर की सोशल महाभारत में कहीं आपका बेटा भी तो शामिल नहीं, यहां समझिए पूरी कहानी

Fri, 15 May 2020 07:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 15 May 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
CarryMinati TikTok Roast Video Know About Whole War Between Youtuber vs Tiktok Amir Siddiqui
यूट्यूब वर्सेज टिकटोक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश में सर्वव्यापी लॉकडाउन के दौरान जहां एक ओर देश की जनता 'महाभारत' और 'रामायण' जैसे कार्यक्रमों को देखकर दूरदर्शन की टीआरपी बढ़ाती रही, वहीं दूसरी ओर देश के युवाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक दूसरी महाभारत छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर जारी इस महाभारत की शुरुआत यूट्यूब से हुई और टिक टॉक को लपेटकर इंस्टाग्राम तक जा पहुंची। बाद में यह कहानी फिर से यूट्यूब पर वापस आई और अब खुद यूट्यूब को ही इस महाभारत को खत्म करने के लिए आगे आना पड़ा। अगर आप नहीं जान पाए हैं तो बता दें कि हम कैरीमिनाटी और आमिर सिद्दीकी के बीच पैदा हुई खींचतान की बात कर रहे हैं। आइए बताते हैं कि इस महाभारत को शुरू होने से लेकर खत्म होने तक की पूरी कहानी क्या है।

CarryMinati TikTok Roast Video Know About Whole War Between Youtuber vs Tiktok Amir Siddiqui
एल्विश यादव - फोटो : Social Media

यहां हम बात कर रहे हैं टिक टॉक वर्सेस यूट्यूब विवाद की। यह सिलसिला एल्विश यादव की एक रोस्टिंग वीडियो से शुरू हुआ। एल्विश यादव एक यूट्यूबर हैं जो इसी नाम से अपना यूट्यूब चैनल चलाते हैं। उन्होंने अपने एक दूसरे अकाउंट से टिक टॉक के कुछ जाने-माने यूजर्स को रोस्ट (खिल्ली उड़ाना) करना शुरू किया। यह वीडियो इतना असरदार था कि जिन लोगों के ऊपर यह वीडियो बनाया गया था, उन्होंने एल्विश यादव को जवाब देने की ठानी। टिक टॉक की इस सेना का नेतृत्व किया आमिर सिद्दीकी ने। आमिर सिद्दीकी टिक टॉक के जाने-माने यूजर हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एल्विश यादव की उस वीडियो का जवाब देते हुए अपनी बिरादरी का बचाव किया और यूट्यूबर्स को नीचा दिखाने की कोशिश की। फिर यह एक दूसरे को नीचा दिखाने का सिलसिला चल पड़ा।

CarryMinati TikTok Roast Video Know About Whole War Between Youtuber vs Tiktok Amir Siddiqui
कैरी मिनाटी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एल्विश के बाद ट्रिगर्ड इंसान और लक्ष्य चौधरी ऐसे कई और यूट्यूबर भी टिकटॉकियों की इस बिरादरी को रोस्ट करने के लिए सामने आए और उन्होंने सभी रूप में उन लोगों का मजाक बनाया। दूसरी तरफ से टिकटॉकिए भी यूट्यूबर्स के खिलाफ आग उगलते रहे। इस छोटी मोटी झड़प ने बड़ा रूप तब ले लिया जब भारत में रोस्टिंग की दुनिया का बादशाह कहे जाने वाले कैरीमिनाटी इस लड़ाई में उतर आए। कैरी ने अपने लगभग 12 मिनट के वीडियो में आमिर सिद्दीकी की जमकर खिंचाई की और उन्हें ढंग से लपेटा। कैरी की इस वीडियो के समर्थन में भारत के लगभग सभी यूट्यूबर खड़े हो गए। कैरी का यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि छह दिन में ही इस वीडियो को लगभग 70 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
CarryMinati TikTok Roast Video Know About Whole War Between Youtuber vs Tiktok Amir Siddiqui
आमिर सिद्दिकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लेकिन यह बात यूट्यूब को अच्छी नहीं लगी इसलिए आखिरकार उसने इस लड़ाई को शांत करने के लिए कैरीमिनाटी का वह वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया। अब नया उपजा विवाद इसी बात का है। यूट्यूब ने कैरी का वीडियो हटाते हुए यह बहाना लगाया है कि कैरीमिनाटी का वीडियो दूसरों को प्रताड़ित करने की मंशा रखता है। यह यूट्यूब की पॉलिसी के खिलाफ है। जबकि कैरीमिनाटी के प्रशंसक यूट्यूब से उसके उस वीडियो को दोबारा पोस्ट करने की मांग कर रहे हैं। प्रशंसकों का कहना है कि यूट्यूब पर दूसरों को भला बुरा कहने वाले हजारों वीडियो मौजूद हैं। ऐसे में सिर्फ कैरीमिनाटी के साथ ही दोहरा व्यवहार क्यों?

विज्ञापन
CarryMinati TikTok Roast Video Know About Whole War Between Youtuber vs Tiktok Amir Siddiqui
यूट्यूब वर्सेज टिक टॉक - फोटो : Social Media

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैरीमिनाटी का असली नाम अजय नागर है। 20 साल के अजय नागर कैरीमिनाटी नाम से यूट्यूब पर एक रोस्टिंग चैनल चलाते हैं। यूट्यूब पर इस वीडियो को अपलोड करने से पहले कैरीमिनाटी के लगभग 10 मिलियन सब्सक्राइबर्स थे लेकिन इस वीडियो के बाद उनके चैनल पर लगभग 17 मिलियन सब्सक्राइबर हो गए हैं। बात करें अगर आमिर सिद्दीकी की तो आमिर टिक टॉक पर टीम नवाब नाम का अकाउंट चलाते हैं। उस अकाउंट पर उनके लगभग तीन मिलियन फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब ने भले ही कैरी का वह वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है लेकिन यह मामला अभी भी ताजा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed