फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों के ओटीटी पर जाते ही शुरू हुआ सिनेमा संग्राम, निर्माताओं और प्रदर्शकों के बीच खिंच गईं तलवारें

Fri, 15 May 2020 05:32 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 15 May 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
cinema war started when films will release OTT
शकुंतला देवी, गुलाबो सिताबो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद कई फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को सीधे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करना शुरू कर रहे हैं। निर्माताओं के इस कदम से सिनेमाघरों के मालिक बहुत नाराज हैं और उन्होंने एक प्रेस रिलीज जारी करके अपनी नाराजगी जाहिर की है। सिनेमाघरों के मालिकों की नाराजगी से इत्तेफाक रखते हुए अब निर्माताओं के बचाव में खुद उनकी यूनियन 'द प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया' मैदान में उतर आई है।

cinema war started when films will release OTT
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल

सिनेमाघरों के मालिकों की नाराजगी पर गिल्ड ने कहा है कि उनके लिए यह बात बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके सहयोगियों से उन्हें नाराजगी भरे संदेश मिल रहे हैं। गिल्ड ने अपनी कमियां गिनाते हुए सिनेमाघरों के मालिकों से कहा है कि यह एक ऐसा समय है जब रुकी हुई फिल्म के निर्माता और पूरी हो चुकी फिल्मों के निर्माताओं को प्रतिदिन के हिसाब से करोड़ों रुपये का नुकसान सहन करना पड़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से पता नहीं कि फिल्मों की शूटिंग दोबारा कब शुरू होगी?

cinema war started when films will release OTT
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल

गिल्ड की तरफ से जारी किए गए एक प्रेस नोट में कहा गया है, 'फिल्मों के लिए किराए पर लिए गए स्टूडियो का भाड़ा और बनाए गए सेट की कीमत निर्माताओं को बिना काम किए चुकानी पड़ रही है। ऐसे समय में बीमा कंपनियां भी साथ देने के लिए तैयार नहीं हैं। यहां तक कि उनका कैंसिलेशन चार्ज भी बहुत महंगा पड़ रहा है। हर एक राज्य सरकार सिनेमाघरों को फिर से खोलने के अपने निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन वह भी तभी राहत दे सकेंगे जब कोरोना वायरस पर काबू पाया जाए। किसी भी हिंदी फिल्म को पूरे भारत में रिलीज होने के लिए फिलहाल फिल्म निर्माताओं को इंतजार करना पड़ेगा। मौजूदा स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन हटने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
cinema war started when films will release OTT
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल

सिनेमाघर मालिकों से सहानुभूति जताते हुए गिल्ड ने कहा, 'ज्यादा नुकसान से बचने के लिए फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज कर रहे हैं। फिल्म निर्माता शुरुआत से ही सिनेमाघरों के साथ काम करते आए हैं। देश की स्थिति सुधरते ही हम सब फिर से एकजुट होकर काम करेंगे। हम सभी जानते हैं कि फिल्म देखने का जो असली मजा है वह सिनेमाघरों में ही है और इस अनुभव को हम दूर नहीं होने देंगे।'

विज्ञापन
cinema war started when films will release OTT
गुलाबो सिताबो में अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि गुरुवार के दिन शूजीत सरकार की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' के ओटीटी पर रिलीज होने की घोषणा के बाद मल्टीप्लेक्स आईनॉक्स ने एक प्रेस नोट जारी करके नाराजगी जताई थी और इस घटना को विवादास्पद बताया था। पीवीआर पिक्चर्स के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी ने कहा, 'हम बहुत निराश हैं कि फिल्म 'गुलाबो सिताबो' के निर्माताओं ने इसे सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है। हम इस आशा में थे कि वह देश के हालात सुधरने और सिनेमाघरों के फिर से खुलने का इंतजार करेंगे।' शुक्रवार को विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी के भी ऑनलाइन रिलीज होने की घोषणा हो गई है।

लॉकडाउन के दौरान रेमो ने किया डांस प्रतियोगिता का एलान, जीतने वाले को मिलेगा 50 हजार का पुरस्कार
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed