फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लाइमलाइट से दूर रहती हैं दीपिका पादुकोण की बहन, इस क्षेत्र में देश का नाम कर रहीं रोशन

Fri, 15 May 2020 05:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 15 May 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone sister anisha padukone know about her
दीपिका पादुकोण, अनीशा पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन में कई सितारे अपने घरवालों से दूर हैं। ऐसे में उन्हें उनकी याद आ रही है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी लॉकडाउन में अपने परिवार को बहुत याद कर रही हैं। दीपिका ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो और उनकी बहन अनीशा पादुकोण हैं। इस तस्वीर के साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'तुम्हें बहुत याद कर रही हूं।' दीपिका की बहन अनीशा ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं। ऐसे में चलिए अनीशा पादुकोण के बारे में आपको बताते हैं।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I miss you peanut 🥜!!!Cannot wait to jump on you and squish you!!! @anishapadukone #siblings

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

deepika padukone sister anisha padukone know about her
अनीशा पादुकोण - फोटो : फाइल

दीपिका से अनीशा पांच साल छोटी हैं। उनका जन्म साल 1991 में हुआ था। पेशे से अनीशा एक गोल्फ प्लेयर हैं। वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। अनीशा का अपनी बहन की तरह बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है।  

deepika padukone sister anisha padukone know about her
अनीशा पादुकोण - फोटो : फाइल

अनीशा की पढ़ाई माउंट कार्मेल कॉलेज से हुई है। गोल्फ के अलावा अनीशा को क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन में भी रुचि है। दीपिका और अनीशा की परवरिश बंगलुरु में ही हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone sister anisha padukone know about her
अनीशा पादुकोण - फोटो : फाइल

मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और उज्जवला पादुकोण की दोनों बेटियां अपने-अपने हुनर में माहिर हैं। दोनों अलग-अलग क्षेत्र में देश का नाम गौरवान्वित कर रही हैं। अनीशा अपने माता-पिता के साथ ही रहती हैं जबकि दीपिका मुंबई में रहती हैं। दीपिका को जब भी मौका मिलता वो अपने परिवार के पास समय बिताने चली जाती हैं। 

विज्ञापन
deepika padukone sister anisha padukone know about her
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण अपनी बहन अनीशा पादुकोण के साथ विम्बलडन का फाइनल देखने स्टेडियम पहुंची थीं। स्टेडियम में बैठकर मैच देखते हुए दीपिका की तस्वीरें सामने आईं थीं, जिसमें वो ताली बजाती नजर आ रही थीं। इस दौरान दीपिका ने व्हाइट कलर का जंप सूट पहना हुआ था, साथ ही ब्लैक सनग्लासेस लगा रखे थे। वहीं अनीशा भी मैचिंग ड्रेस में नजर आईं। 

जब पहली बार माधुरी दीक्षित को हुआ था स्टारडम का एहसास, एयरपोर्ट के बाहर बच्चे मांगने आए थे ऑटोग्राफ
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed