रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बांद्रा पुलिस स्टेशन में सभी के खिलाफ आईपीसी और एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन पर केस दर्ज और करण जौहर पर आमिर खान के भाई का आरोप, पांच खबरें
सदाबहार गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramaniam) काफी लंबे समय से अस्पताल में भर्ती हैं। हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और तमाम दूसरी भाषाओं में सैकड़ों हिट गाने गा चुके बालासुब्रमण्यम की सेहत के लिए उनके प्रशंसक लगातार प्रार्थनाएं करते रहे हैं। चेन्नई के 'एमजीएम हेल्थकेयर' में भर्ती बालासुब्रमण्यम की COVID-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है।
एसपी बालासुब्रमण्यम की COVID-19 रिपोर्ट निगेटिव, बेटे ने दिया हेल्थ अपडेट
कोरोना वायरस को देश में उथल-पुथल मचाते हुए छह महीने से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन अभी भी तेजी से लगातार इस वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार टीवी के लोकप्रिय अभिनेता संजय कौशिक और करम राजपाल भी इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा धारावाहिक 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली भी इस वायरस की चपेट में आए हैं। इसी बीच एक अच्छी खबर यह है कि लंबे समय पर वेंटिलेटर पर चल रहे गायक एसपी बालासुब्रमण्यम की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट आखिरकार नकारात्मक आ गई है। हालांकि फिर भी उन्हें अभी वेंटिलेटर पर ही रखा गया है।
दो बड़े कलाकार और 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता को कोरोना ने घेरा, एसपी की रिपोर्ट निगेटिव
आशा भोसले और राहुल देव बर्मन यानी आरडी बर्मन ने एक साथ कई हिट गाने बनाए। उनकी जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से थी। दोनों की प्रेम कहानी उनके संगीत की तरह काफी म्यूजिकल रही। आज ही के दिन 8 सितंबर 1933 को आशा ताई का जन्म हुआ था।
छह साल छोटे पंचम दा से आशा भोसले ने लिए थे सात फेरे, शादी के लिए बेलने पड़े थे पापड़
मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान के भाई फैजल खान ने फिल्म निर्माता व निर्देशक करण जौहर को लेकर एक नया खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान फैजल ने बताया है कि आमिर के 50वें जन्मदिन की पार्टी के दौरान करण जौहर ने उन्हें अपमानित किया था। फैजल ने फिल्म इंडस्ट्री में वंशवाद और पक्षपात को लेकर चल रही बहस पर भी अपना उदाहरण देते हुए कहा है कि एक भीतरी होने का फायदा सिर्फ इतना है कि उन्हें शुरुआती अवस्था में काम मिल जाता है। बाद में उन्हें आगे बढ़ने के लिए हुनर की जरूरत होती ही है।
आमिर खान के भाई का सनसनीखेज खुलासा, करण जौहर पर लगाया सरेआम बेइज्जत करने का आरोप
