बॉलीवुड के बड़े सितारे अक्सर फिल्मों के अलावा दूसरी सुर्खियों में भी रहते हैं। इस बार भी एक और ऐसा मामला हो गया है जिसमें सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन सहित 38 फिल्मी सितारों पर केस दर्ज हो गया है। बाकी फिल्मी सितारों में दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार भी हैं। ये केस दिल्ली के एक वकील ने दर्ज कराया है। मामला दरअसल साल 2019 से जुड़ा हुआ है।
कार्रवाई: अक्षय कुमार, सलमान समेत 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज, जानिए क्या है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान कई फिल्मी हस्तियों ने भी इस रेप केस में सोशल मीडिया में अपनी राय रखी थी। इन कलाकारों में बॉलीवुड के साथ कई बड़े दक्षिण भारतीय फिल्मों से जुड़े कलाकार भी शामिल थे। अपने विचार रखते हुए इन सितारों ने एक गलती कर दी थी। उन्होंने नाराजगी और दुख प्रकट करते हुए पीड़िता की पहचान को उजागर कर दिया था।
भारतीय कानून के मुताबिक रेप केस पीड़िता की पहचान को उजागर करना जुर्म है। ऐसा करने पर नियम सम्मत सजा का प्रावधान है। इसी को लेकर दिल्ली के एक वकील गौरव गुलाटी ने इन 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
किन सितारों पर हुआ केस दर्ज
इस मामले में जिन बड़े सितारों पर केस दर्ज हुआ है, इनमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान, अनुपम खेर, रकुलप्रीत सिंह और फरहान अख्तर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन सितारों के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों के कलाकार के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है।
कौन है केस दर्ज कराने वाला वकील
दिल्ली के जिस वकील ने इन सितारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, उसका नाम गौरव गुलाची है। गौरव ने सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 228A के तहत केस दर्ज कराकर, तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की है। गौरव गुलाटी ने इस मामले में कहा है कि ये सितारे आम लोगों के लिए एक मिसाल होते हैं। लेकिन ये सितारे खुद पीड़िता की पहचान उजागर कर रहे हैं। गौरव ने याचिका दाखिल करते हुए इन सितारों को गिरफ्तार करने की मांग की है।