फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवीना टंडन-फराह खान पर FIR और नागरिकता कानून पर अजय देवगन का बयान, पांच खबरें

Thu, 26 Dec 2019 06:44 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 26 Dec 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
Case Registered Against Raveena Tandon Farah Khan and Ajay Devgn on caa entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और निर्देशक फराह खान के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। इन तीनों हस्तियों के खिलाफ पंजाब में शिकायत दर्ज कराई है। इनपर एक शो के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा है।



रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दर्ज हुआ केस

Case Registered Against Raveena Tandon Farah Khan and Ajay Devgn on caa entertainment news
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

नागरिकता कानून को लेकर बॉलीवुड सितारे लगातार अपनी राय रख रहे हैं। कोई इस कानून का समर्थन कर रहा है तो कोई इसके विरोध में है। बीते दिनों मुंबई में हुए विरोध प्रदर्शन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने इसमें हिस्सा लिया था। हांलाकि अब तक इसपर बड़े सितारों ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन अब अजय देवगन ने चुप्पी तोड़ते हुए इसपर अपने विचार रखे हैं।

नागरिकता कानून पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मेरी फिल्म ‘तानाजी’ को बैन कर देंगे...

Case Registered Against Raveena Tandon Farah Khan and Ajay Devgn on caa entertainment news
Anurag Kashyap, Mukesh Ambani - फोटो : amar ujala

मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से राय रखते हैं, लेकिन इस बार वह एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति पर अपनी प्रतिक्रिया देने की वजह से बुरी तरह से ट्रोल हो गए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें कमेंट के जरिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

मुकेश अंबानी की संपत्ति को लेकर मोदी सरकार पर अनुराग ने साधा निशाना, हो गए ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
Case Registered Against Raveena Tandon Farah Khan and Ajay Devgn on caa entertainment news
Ashoke Pandit and Arundhati Roy - फोटो : Social Media

लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता अरुंधति रॉय ने दिल्ली विश्वविद्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर (एनपीआर) पर विरोध जताया। रॉय ने कहा, 'प्रधानमंत्री एनआरसी और एनपीआर के मुद्दे पर देश से झूठ बोल रहे हैं। एनपीआर भी एनआरसी का ही हिस्सा है। एनपीआर के लिए जब सरकारी कर्मचारी जानकारी मांगने आपके घर आएं तो उन्हें अपना नाम रंगा बिल्ला बताइए। अपने घर का पता देने के बजाए प्रधानमंत्री के घर का पता लिखवाएं।' उनके इस बयान के बाद खूब हंगामा हो रहा है। इस बीच फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने अरुंधति रॉय को जेल में डालने की बात कही है।

अरुंधति रॉय को अशोक पंडित ने बताया सफेदपोश आतंकवादी, बोले- सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए

विज्ञापन
Case Registered Against Raveena Tandon Farah Khan and Ajay Devgn on caa entertainment news
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : Instagram

बिग बॉस 13 में बुधवार का ऐपिसोड काफी मजेदार रहा। कप्तानी के टास्क के लिए जहां घरवाले एक दूसरे से लड़ते झगड़ते नजर आए तो वहीं घर में क्रिसमस के मौके पर मेहमानों की खातिरदारी में कंटेस्टेंट ने पकवान बनाए। लेकिन घरवालों को तब झटका लगा जब अचानक घर से मास्टरमाइंट को बाहर कर दिया गया।

Bigg Boss 13: घर में नहीं लौटेंगी देवोलीना, अचानक ये सदस्य हुआ घर से बाहर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed