{"_id":"5dbd968b8ebc3e0168433d35","slug":"casting-director-apologise-to-kartik-aaryan-for-saying-he-won-t-get-work-even-in-ads-and-serials","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संघर्ष के दिनों पर कार्तिक का बड़ा खुलासा, कैसे माफी मांगने पर मजबूर हुआ कास्टिंग डायरेक्टर?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संघर्ष के दिनों पर कार्तिक का बड़ा खुलासा, कैसे माफी मांगने पर मजबूर हुआ कास्टिंग डायरेक्टर?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sun, 03 Nov 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
kartik aaryan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी सारा अली खान के साथ अफेयर और ब्रेक अप को लेकर तो कभी क्रेजी फीमेल फॉलोइंग की वजह से। लेकिन इस बार कार्तिक अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। इस इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने अपने स्ट्रगल से लेकर उस कास्टिंग डायरेक्टर तक के बारे में बताया जिसने उनसे कहा था कि वो जीवनभर स्ट्रगल करते रहेंगे।
2 of 6
Kartik Aaryan
- फोटो : social media
दरअसल हाल ही में कार्तिक आर्यन ने फिल्मफेयर को एक इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू में कार्तिक ने एक किस्से का जिक्र करते हुए कहा कि, 'मैं कई घंटे तक ऑडिशन्स में लाइन में लगता था। लेकिन हर बार मुझे यही बोल दिया जाता था कि मैं किरदार के लिए फिट नहीं हूं।' इंटरव्यू में कार्तिक ने आगे कहा कि, 'ऐसे में एक बार एक मशूहर कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझे कहा था कि इसका कुछ नहीं हो सकता है। इसको फिल्म का टीवी और विज्ञापनों तक में काम नहीं मिलेगा। ये अपना वक्त बरबाद कर रहा है। पूरे जीवन ये स्ट्रगल ही करता रहेगा।'
3 of 6
Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
कार्तिक आगे कहते हैं कि, 'जब उस कास्टिंग डायरेक्टर ने बाद में मेरी एक फिल्म देखी तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने मुझे बुलाकर माफी मांगी।' इसके बाद कार्तिक ने बताया कि, 'कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझसे माफी मांगते हुए कहा कि वो मेरे बारे में गलत थे और उनके पूरे करियर में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी ने उन्हें गलत साबित किया हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kartik aaryan
- फोटो : social media
इंटरव्यू में कार्तिक ने फिल्म प्यार का पंचनामा के बारे में भी बात करते हुए कहा कि, 'प्यार का पंचनामा के ऑडिशन के बारे में मुझे फेसबुक से पता लगा। मेरे पास पोर्टफोलियो के पैसे नहीं थे इसलिए मैंने कॉलेज एलबम से अपने फोटोज क्रॉप करते भेजे। जिसके बाद मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया गया। इन सब में छह महीने से अधिक लग गए। जिसके बाद आखिरकार फिल्म बनकर रिलीज हुई और मेरा मोनोलॉग वायरल हुआ।'
विज्ञापन
5 of 6
kartik aaryan
- फोटो : social media
अपने फिल्मी स्ट्रगल के बारे में कार्तिक बताते हैं कि फिल्म के शूट के दिन जब वो ऑडिशन के लिए जा रहे थे तो उनका ऑटो पलट गया था। कार्तिक कहते हैं, 'ऑटोरिक्शा पलटने की वजह से मेरे पैर में गंभीर चोट लग गई थी। मुझे किसी अंजान शख्स ने अस्पताल पहुंचाया था। कुछ देर बाद थोड़ा सही फील करने पर मैंने अपनी मां को कॉल किया और रोने लगा कि मेरे हाथ से फिल्म निकल जाएगी। इसके बाद जब रात में फिल्म के निर्देशक लव रंजन और निर्माता कुमार मंगत- अभिषेक पाठक मुझे देखने आए तो मैंने उनसे विनती करते हुए कहा कि मुझे प्लीज फिल्म से मत निकालाना और उन्होंने मेरी बात मान ली।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।