फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों आज रिलीज नहीं हो पाई पीएम मोदी की बायोपिक, अब सामने आई वजह

Fri, 05 Apr 2019 11:39 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 05 Apr 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
CBFC Chief reveals the real reason why PM Narendra Modi biopic got postponed
PM Modi biopic poster - फोटो : amar ujala

लंबे समय से विवादों का सामना कर रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक आज रिलीज होने वाली थी लेकिन इसकी तारीख आगे बढ़ गई है। हालांकि फाइनल रिलीज डेट का एलान अभी नहीं किया गया है। इस बीच CBFC के चेयरपर्सन प्रसून जोशी ने कहा है कि फिल्म अभी प्रमाणन की प्रक्रिया से गुजर रही है।

CBFC Chief reveals the real reason why PM Narendra Modi biopic got postponed
PM Modi biopic poster - फोटो : file photo

प्रसून जोशी ने कहा है कि फिल्म के प्रमाणन को लेकर कई सवाल होते हैं, (मैं) तस्वीर स्पष्ट करना चाहूंगा कि फिल्म तय नियमावली के तहत जांच और प्रमाणन की प्रक्रिया में है और इसे प्रमाणित किया जाना है क्योंकि इस बिंदु पर यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। 

CBFC Chief reveals the real reason why PM Narendra Modi biopic got postponed
pm modi biopic

हालांकि पहले फिल्म के निर्देशन ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी। कर शाम फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने ट्वीट कर कहा 'इस बात की पुष्टि की जाती है कि हमारी फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' 5 अप्रैल को प्रदर्शित नहीं हो रही है। जल्द अगली जानकारी देंगे।' 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBFC Chief reveals the real reason why PM Narendra Modi biopic got postponed
Vivek Oberoi - फोटो : twitter

यही वजह है कि पीएम मोदी की बायोपिक की रिलीज में देरी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बायोपिक से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होने के मामले में भी चुनाव आयोग शुक्रवार को फैसला करेगा। बता दें बायोपिक 'पीएम नरेन्द्र मोदी' की रिलीज पर विपक्षी दलों की ओर से की गयी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए फिल्म निर्माताओं से जवाब मांगा गया था।

विज्ञापन
CBFC Chief reveals the real reason why PM Narendra Modi biopic got postponed
Vivek Oberoi - फोटो : twitter
देश में 11 अप्रैल से लेकर 19 मई तक सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में विपक्षी दलों का मानना है कि फिल्म को ऐसे समय में रिलीज करना आचार संहिता का उल्लंघन है। बता दें कि फिल्म में विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका निभा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed