{"_id":"5a44c7704f1c1bcf6d8b6985","slug":"cbfc-invite-two-jaipur-historians-to-view-padmavati-in-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' को देखने की आस में बैठे फैंस को मिल सकती है गुड न्यूज, सेंसर बोर्ड ने की पहल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावती' को देखने की आस में बैठे फैंस को मिल सकती है गुड न्यूज, सेंसर बोर्ड ने की पहल
Thu, 28 Dec 2017 04:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Thu, 28 Dec 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
padmavati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चर्चाएं भले ही कम हो गई हो लेकिन विवाद अब भी कम नहीं हुआ है। इस बीच इन विवादों को खत्म करने के लिए सेंसर बोर्ड ने जनवरी में जयपुर के दो इतिहासकारों को फिल्म देखने के लिए बुलाया है।
2 of 5
डेमो इमेज
इन इतिहासकारों में प्रोफेसर बीएल गुप्ता और प्रोफेसर आरएस खांगरोट का नाम शामिल हैं। जहां एक तरफ प्रोफेसर गुप्ता राजस्थान विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर है और मध्यकालीन भारत पर कई किताबें लिखी हैं वहीं खांगरोट अग्रवाल कॉलेज के प्रिंसिपल हैं।
3 of 5
इसके अलावा विवादों को खत्म करने के लिए सेंसर बोर्ड ने एक 6 सदस्यों की कमिटी बनाई है। इस कमिटी में इतिहासकारों के अलावा राजघराने के लोगों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पद्मावती
- फोटो : self
खबरों की मानें तो सीबीएफसी के चेयरमैन प्रसून जोशी ने मेवाड़ राजपरिवार के विश्वराज सिंह से फिल्म देखने की गुजारिश की है। जल्द से जल्द इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी जा सकती है। ये सभी सदस्य मिलकर फैसला लेंगे कि फिल्म को कब रिलीज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
पद्मावती
बता दें, फिल्म पद्मावती की रिलीज के चलते विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के सदस्य भंसाली, दीपिका और रणवीर को धमकी दे रहे हैं। राजपूत करणी सेना ने एक्ट्रेस की नाक काटने की धमकी दी है। जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा चुकी है। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।