फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ek Villain Returns: 'एक विलेन रिटर्न्स' को रिलीज से पहले झटका, दिशा पाटनी के इस बोल्ड सीन पर चली कैंची

Sat, 23 Jul 2022 07:39 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 23 Jul 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
cbfc targets disha patani intimate scene and Dialogues and other visuals on ek villain returns ua certificate
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : youtube/social media

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाने के लिए जमकर मेहनत की जा रही है। इस फिल्म में दिशा पाटनी से लेकर अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। साल 2014 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'एक विलेन' बड़ी हिट साबित हुई थी और यही वजह है कि इसके सीक्वल के सफल होने का दवाब और भी बढ़ गया है, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स को झटका लगा है, क्योंकि जानकारी सामने आ रही हैं कि सेंसर बोर्ड की तरफ से 'एक विलेन रिटर्न्स' के कई सीन और डायलॉग पर कैंची चला दी गई है।

cbfc targets disha patani intimate scene and Dialogues and other visuals on ek villain returns ua certificate
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

'एक विलेन रिटर्न्स' की रिलीज में महज कुछ ही समय बाकी है। यह फिल्म 29  जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन के साथ ही ड्रामा और ग्लैमर का तड़का भी देखने को मिलने वाला है। रिलीज से पहले मेकर्स की तरफ से इसे सीबीएफसी (केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) से सर्टिफाइड होने के लिए भेजा गया। फिल्म के कई दृश्यों और संवादों को आपत्तिजनक मानते हुए या तो काट देने को कहा गया है या फिर उनमें कुछ बदलाव करने को कहा गया है। हालांकि इसके बाद फिल्म को सीबीएफसी की तरफ से यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया गया है।

cbfc targets disha patani intimate scene and Dialogues and other visuals on ek villain returns ua certificate
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा पाटनी के इस बोल्ड सीन पर चली कैंची
फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में खून-खराबे और गालियों वाले कुछ संवादो और दृश्यों को हटाया गया है। इसी में दिशा पाटनी पर फिल्माया गया एक बोल्ड सीन भी काट दिया गया है। फिल्म में कसाई की मेज पर किए गए दिशा के इंटिमेट दृश्य पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है। जिसे फिल्म के ट्रेलर में भी दिखाया गया था।   

विज्ञापन
विज्ञापन
cbfc targets disha patani intimate scene and Dialogues and other visuals on ek villain returns ua certificate
एक विलेन रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कौन है फिल्म का असली विलेन
बात करें फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की तो इसमें विलेन को लेकर काफी सस्पेंस रखा गया है। फिल्म में अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं और दर्शकों में इस बात को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर दोनों में से कौन असली विलेन निकलेगा। हालांकि जानकारी के मुताबिक इस बार फिल्म में दोनों में से कोई अभिनेता नहीं बल्कि अभिनेत्री विलेन होगी। इसका मतलब तारा सुतारिया या फिर दिशा पाटनी में से कोई एक इस बार खलनायिका के किरदार में दर्शकों के होश उड़ा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed