तामिल स्टार सूर्या शिवकुमार आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे से महज एक दिन पहले 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर का खिताब मिलना उनके लिए किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं है। फिल्म 'सोरारई पोटरु' में शानदार अभिनय के लिए सरकार ने उन्हें यह अवॉर्ड दिया है। साल 2020 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी कुछ सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी हिंदी डब को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से देखा जा सकता है।
Suriya: ओटीटी पर मौजूद हैं बेस्ट एक्टर सूर्या की ये शानदार डब्ड फिल्में, आज ही करें वॉचलिस्ट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्या को हाल ही में फिल्म सोरारई पोटरु के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। ऐसे में लोगों के मन में इस फिल्म की देखने की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। बता दें कि इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में भी देखा जा सकता है। सूर्या की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
सूर्या की फिल्म मातृरन को हिंदी भाषा में नंबर वन जुड़वा के नाम से रिलीज किया गया था। साउथ में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म हिंदी पट्टी में भी लोगों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म यूट्यूब पर बिलकुल मुफ्त में उपलब्ध है। इस फिल्म को अब तक 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इसे 14 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है।
सूर्या की सुपरहिट फिल्म सिंघम 2 का हिंदी नाम मैं हूं सूर्या सिंघम 2 है। इस फिल्म ने साउथ में शानदार प्रदर्शन किया था। यह फिल्म हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है जिसका आप कभी भी लुत्फ उठा सकते हैं। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
सूर्या की हिट फिल्मों में कप्पन का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में सूर्या के एक्शन अवतार को लोगों ने काफी पसंद किया था। सूर्या की सुपरहिट फिल्म हिंदी में भी मौजूद है। यह फिल्म राउडी रक्षक के नाम से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर उपलब्ध है जिसे आप फ्री में स्ट्रीम कर सकते हैं।