फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से हुई पूछताछ, सीबीआई के सवालों पर मिले गोलमोल जवाब

Sun, 23 Aug 2020 01:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 23 Aug 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
CBI questioned doctors who conducted postmortem of Sushant Singh Rajput dead body
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जुटी सीबीआई शनिवार को बांद्रा स्थित उनके घर पहुंची। सीबीआई टीम के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञों के अलावा सुशांत का कुक नीरज और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी भी मौजूद थे। सुशांत की मौत के वक्त ये दोनों लोग घर पर ही थे। टीम ने सुशांत की मौत से पहले के घटनाक्रम को रिक्रिएट करने के लिए घर का दौरा किया। करीब छह घंटे बाद रात करीब आठ बजे टीम सुशांत के घर से निकली। वहीं, सीबीआई की दूसरी टीम ने कूपर अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ की।



CBI questioned doctors who conducted postmortem of Sushant Singh Rajput dead body
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

डॉक्टरों ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब
कूपर अस्पताल में सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से सीबीआई की टीम ने पूछताछ की। इस दौरान डॉक्टर सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सूत्रों के मुताबिक, जब टीम ने डॉक्टरों से पूछा कि उन्हें जल्दबाजी में पोस्टमार्टम क्यों किया, तो जवाब मिला कि मुंबई पुलिस के कहने पर उन्होंने ऐसा किया था। गौरतलब है कि डॉक्टरों ने 14 जून की रात में ही शव का पोस्टमार्टम कर दिया था।

CBI questioned doctors who conducted postmortem of Sushant Singh Rajput dead body
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा सुशांत की मौत का राज
सीबीआई की टीम ने सुशांत के अपार्टमेंट की सीसीटीवी फुटेज हासिल की है। इससे सुशांत की मौत का राज खुलने में काफी मदद मिल सकती है। फुटेज को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। फोरेंसिक टीम इससे यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि कहीं फुटेज से कोई छेड़छाड़ तो नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CBI questioned doctors who conducted postmortem of Sushant Singh Rajput dead body
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
13 जून को घर में नहीं हुई थी पार्टी
इस बीच, सुशांत की पड़ोस में रहने वाली महिला का कहना है कि 13 जून की रात अभिनेता के घर कोई पार्टी नहीं हुई थी। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में मौत से एक दिन पहले सुशांत के घर में पार्टी होने की बात कही गई थी। महिला ने कहा, उस रात किचन को छोड़कर घर की लाइटें जल्दी बंद हो गई थीं, जबकि सुशांत देर रात तक जागते थे।  घर की बत्ती बंद होने से जरूर मामले में संदेह पैदा होता है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। क्योंकि सुशांत सुबह चार बजे तक जागते थे।
विज्ञापन
CBI questioned doctors who conducted postmortem of Sushant Singh Rajput dead body
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट पर 14 जून को पाया गया था। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था लेकिन सुशांत के फैंस ये बात मानने को तैयार नहीं थे। सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और अन्य छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसकी छानबीन अब सीबीआई कर रही है।

'सुशांत का घर छोड़ने से पहले गुस्से में थीं रिया चक्रवर्ती', हाउसकीपर ने बताया 8 जून की रात क्या हुआ था?
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed