फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सुशांत का घर छोड़ने से पहले गुस्से में थीं रिया चक्रवर्ती', हाउसकीपर ने बताया 8 जून की रात क्या हुआ था?

Sun, 23 Aug 2020 12:33 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 23 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput housekeeper reveals Rhea Chakraborty was angry before left actor home
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई ने अपनी जांच तेजी से शुरू कर दी है। शनिवार को सीबीआई की एक टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ सुशांत के फ्लैट पर पहुंची। करीब छह घंटे तक दोनों टीमों ने यहां छानबीन की और क्राइम सीन को रिक्रिएट किया। इन सबके बीच सुशांत के घर हाउसकीपर का काम करने वाले नीरज सिंह का बयान सामने आया है। नीरज ने बताया है कि रिया चक्रवर्ती के घर छोड़ने से पहले क्या हुआ था?



Sushant Singh Rajput housekeeper reveals Rhea Chakraborty was angry before left actor home
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक ऐसी खबरें हैं कि रिया चक्रवर्ती 8 जून को सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सुशांत का घर छोड़कर नहीं जाना चाहती थीं। खुद सुशांत ने रिया को कुछ दिनों के लिए अकेला छोड़ने के लिए कहा था। सुशांत अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने फैमिली को कई फोन भी किए थे। 

Sushant Singh Rajput housekeeper reveals Rhea Chakraborty was angry before left actor home
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

यहीं नहीं सुशांत ने अपने परिवार से न सिर्फ मिलने के लिए कहा बल्कि उनके मुंबई तक छोड़ने की बात भी कही थी। वहीं परिवार ने कुछ दिनों के बाद ही जवाब दिया और बाद में उनकी मुंबई वाली बहन मीतू सिंह उनके साथ रहने के लिए तैयार हो गई। यही नहीं वकील ने ये भी दावा किया था कि रिया एंजाइटी और पेनिस अटैक से भी पीड़ित थी। ऐसे में सुशांत का व्यवहार उन्हें और परेशान कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput housekeeper reveals Rhea Chakraborty was angry before left actor home
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

नीरज ने क्या कहा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरज ने अपने बयान में कहा कि 8 जनू को रिया चक्रवर्ती काफी गुस्से में थी और उन्होंने अपने बैग करने के लिए कहा था। नीरज ने बताया, '8 जून को केशव ने रात का खाना बनाया। हम सुशांत सर और रिया मैडम को डिनर खिलाने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक रिया मैडम ने मुझे फोन किया।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput housekeeper reveals Rhea Chakraborty was angry before left actor home
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

नीरज ने आगे बताया कि रिया ने उसे उनका बैग पैक करने के लिए कहा। नीरज के मुताबिक, 'उस वक्त रिया मैडम काफी गुस्से में लग रही थीं। उन्होंने मुझे एक अलमारी में रखे अपने कपड़े पैक करने के लिए कहा। एक और अलमारी में भी उनके कपड़े थे लेकिन वो बोलीं कि बाद में ले जाएंगी। उसके बाद रिया मैडम अपने भाई शोविक के साथ डिनर किए बिना चली गईं। सुशांत सर कमरे में बैठे रहे। रिया मैडम के जाने के कुछ देर बाद सुशांत सर की बहन मीतू सिंह घर पर आईं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed