फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: जोरशोर से जांच में जुटी सीबीआई, जानिए आज पूरे दिन क्या- क्या हुआ

Sun, 23 Aug 2020 12:00 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 23 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case CBI Investigation Second Day Updates Sidharth Pithani Neeraj
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले को दो महीने से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है। हाल ही में कुछ दिन पहले ये मामला सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपा गया है। सीबीआई भी अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में जोरशोर से जुट गई है। सीबीआई की टीम बुधवार की शाम मुंबई पहुंची जिसके बाद से ही उन्होंने मामले की जांच को शुरू कर दिया। इसी कड़ी में शनिवार को सीबीआई की टीम दिवंगत अभिनेता के घर, गेस्ट हाउस आदि जगह पहुंची और अपनी जांच को शुरू किया।

Sushant Singh Rajput Case CBI Investigation Second Day Updates Sidharth Pithani Neeraj
सुशांत सिंह राजपूत केस: मुंबई में घर पर पहुंची सीबीआई - फोटो : ANI

सीबीआई की टीम ने मुंबई पुलिस से केस से जुड़े सभी दस्तावेज व रिपोर्ट लेकर सबसे पहले सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ की। सीबीआई अधिकारी उसे लेकर सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ व आईएएफ के गेस्ट हाउस पहुंचे और घंटों उससे सवाल जवाब किए। दूसरी तरफ, फॉरेंसिक टीम गेस्ट हाउस पहुंचकर जांच में जुटी। इसके बाद सीबीआई की टीम सुशांत के कुक नीरज और दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को लेकर उनके सांताक्रूज स्थित घर पर पहुंची है। सीबीआई के साथ यहां फॉरेंसिक टीम भी पहुंची थी। जिसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि क्राइम सीन रीक्रिएशन किया जाएगा।

Sushant Singh Rajput Case CBI Investigation Second Day Updates Sidharth Pithani Neeraj
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

लगभग तीन बजे के आसपास सीबीआई 45 मिनट तक सुशांत के घर पर ही रही। टीम के साथ नीरज, सिद्धार्थ और फॉरेंसिक दल भी था। इसके अलावा मुंबई पुलिस के अधिकारी भी सुशांत के घर पर सीबीआई के साथ मौजूद थे। इस दौरान एक अधिकारी ने बताया कि राजपूत के फ्लैट में सीबीआई की टीम अपराध के दृश्यों का नाट्य रूपांतरण करेगी, जहां वह 14 जून को लटकते पाए गए थे। केंद्रीय एजेंसी की टीम दोपहर ढाई बजे मोंट ब्लैंक अपार्टमेंट पहुंची। टीम के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञ भी थे। सीबीआई के अधिकारी और केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) के विशेषज्ञ सात से अधिक वाहनों में उनके आवास पर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case CBI Investigation Second Day Updates Sidharth Pithani Neeraj
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

जांच के दौरान सीबीआई की टीम सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट की छत का भी निरीक्षण किया। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की एक दूसरी टीम ने शनिवार को कूपर अस्पताल का दौरा किया जहां दिवंगत अभिनेता का पोस्टमार्टम हुआ था। उन्होंने कहा कि टीम ने कूपर अस्पताल के डीन से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि अधिकारी उन चिकित्सकों से भी मिलेंगे जिन्होंने पोस्टमार्टम किया था।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case CBI Investigation Second Day Updates Sidharth Pithani Neeraj
सुशांत सिंह राजपूत केस - फोटो : एएनआई, सोशल मीडिया

वहीं सुशांत सिंह राजपूत के एक पड़ोसी ने बताया कि 13 जून की रात को 10.30 से 10.45 बजे के बीच दिवंगत अभिनेता के फ्लैट की लाइट बंद थी। सिर्फ रसोईघर की लाइट ही जली हुई थी। उस रात उनके फ्लैट पर कोई पार्टी नहीं हुई थी। सीबीआई की एक और टीम ने बांद्रा थाने का दौरा किया जहां उन्होंने अभिनेता की मौत की जांच करने वाले मुंबई पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की।अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम ने इस मामले में दूसरी बार बांद्रा थाने का दौरा किया है। वहीं रात करीब 9 बजे सीबीआई की टीम जांच कर सुशांत के घर से बाहर निकलते हुए भी नजर आई थी।

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के वायरल चैट्स पर बेटी और पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अपने फैक्ट्स को सही करें'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed